बच्चों को शांत और काबू रखने के लिए उनसे कराएं यह 5 योगासन

अगर बच्चा घर में आफत मचाकर रखता है या उसे ज्यादा गुस्सा आता है, तो आज से ही उसे यह योगासन कराना शुरू कर दें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 3:26 PM

बच्चों को शांत और काबू रखने के लिए उनसे कराएं यह 5 योगासन photo icon1/6

Yoga-to-calm-down-hyper-kids Yoga Asanas To Calm Down Hyper Kids

क्या आपके बच्चे को ज्यादा गुस्सा आता है? क्या वो बहुत जल्दी हाइपर हो जाता है? इसके पीछे तनाव हो सकता है जिस वजह से वो शांत नहीं रहता है। आप अपने बच्चे में योग करने की आदत विकसित कर उसे शांत रहने और उसकी भावनाओं को काबू में रखने में मदद कर सकते हैं। योग एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा आपको कुछ आसान योगासन बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने बच्चों को जरूर कराने चाहिए।

बच्चों को शांत और काबू रखने के लिए उनसे कराएं यह 5 योगासन photo icon2/6

Setubandhasana-or-bridge-pose Yoga Asanas To Calm Down Hyper Kids

सेतुबंधासन- इस आसन से पीठ और पैरों को स्ट्रेच मिलता है और इससे उनकी बेचैनी व तनाव खत्म होती है। इससे चिंता, थकान और अनिद्रा भी कम होती है। अपने बच्चे को 3-4 सेकंड के लिए इस पोजीशन में रहने के लिए कहें।  Also Read - लड़कियों को किस उम्र के बाद मेंस्ट्रुअल हाइजीन सिखाना चाहिए, जानें क्या है सही उम्र

बच्चों को शांत और काबू रखने के लिए उनसे कराएं यह 5 योगासन photo icon3/6

Sandwich-pose Yoga Asanas To Calm Down Hyper Kids

सैंडविच पोज़- यह आसन चिंता और बेचैनी दूर कर बच्चे को शांत रखने में मददगार है। इससे बच्चों की एकाग्रता में भी सुधार होता है। बच्चे को तीन से पांच सेकंड तक इस पोजीशन में रहने के लिए कहें।

बच्चों को शांत और काबू रखने के लिए उनसे कराएं यह 5 योगासन photo icon4/6

Childs-pose Yoga Asanas To Calm Down Hyper Kids

बालासन- यह आसन बहुत ही आसान है और इससे बच्चे को शांत करने में मदद मिलती है। अपने बच्चे को धीमी और गहरी सांस लेते हुए चार से पांच सेकंड तक इस पोजीशन में रहने के लिए कहें।  Also Read - देश के इन अस्पतालों में होता है ब्लड कैंसर का मुफ्त इलाज, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर ट्रीटमेंट तक का पूरा प्रोसेस

बच्चों को शांत और काबू रखने के लिए उनसे कराएं यह 5 योगासन photo icon5/6

Upward-facing-dog Yoga Asanas To Calm Down Hyper Kids

अप्वर्ड फेसिंग डॉग- पोश्चर में सुधार करने और चेस्ट को खोलने के लिए यह बेहतर आसान है, जिससे तनाव दूर होता है और दिमाग शांत रहता है। इससे स्पाइन को भी मजबूती मिलती है।

बच्चों को शांत और काबू रखने के लिए उनसे कराएं यह 5 योगासन photo icon6/6

Vrikshasana Yoga Asanas To Calm Down Hyper Kids

वृक्षासन- इससे शरीर के संतुलन और एकाग्रता में सुधार होता है। इतना ही नहीं इस आसन से बच्चे को शांत करने और उसे तनावमुक्त रखने में भी मदद मिलती है।  Also Read - रात को कम सोने की आदत हार्ट अटैक के खतरे को कैसे बढ़ा रही है, एक्सपर्ट्स ने किया एक्सप्लेन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source