मेपल सिरप से बनाएं ये 4 हेल्दी और स्वादिष्ट डिशेज

अब मेपल सिरप का इस्तेमाल सिर्फ पैनकेक में ही ना करें बल्कि बनाएं ये लजीज डिशेज!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : May 29, 2017, 5:52 PM

मेपल सिरप से बनाएं ये 4 हेल्दी और स्वादिष्ट डिशेज photo icon1/5

Maple-syrup In Hindi

अगर आप भी मेपल सिरप (maple syrup) के स्वाद के दीवाने हैं तो उसका इस्तेमाल सिर्फ पैनकेक में ही ना करें बल्कि आप इसकी मदद से कई लजीज डिशेज भी बना सकते हैं। जाने माने शेफ विकी रतनानी और मनीष मेहरोत्रा यहां ऐसे ही कुछ स्वादिष्ट डिश के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप मेपल सिरप की मदद से बना सकते हैं।

मेपल सिरप से बनाएं ये 4 हेल्दी और स्वादिष्ट डिशेज photo icon2/5

Apple And Pomengranate Chaat In Hindi

सेब और अनार का चाट साथ में मेपल इमली चटनी : चटनी के लिए 2 चम्मच इमली का गूदा, 2 चम्मच मेपल सिरप, काला नमक, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, एक चम्मच ऑलिव आयल, आधा चम्मच कटे हुए अदरक, हरी मिर्च, एक चम्मच गर्म पानी को ब्लेंड करके एकदम स्मूथ बना लें। इसके बाद एक कप कटे हुए सेब, आधा कप अनार, एक चम्मच प्याज, एक चम्मच टमाटर, आधा कप उबले हुए आलू को एक साथ मिलाएं। अब इसमें ऊपर से मेपल इमली वाली चटनी डालें और धनिये की पत्तियों से सजाएं। परोसने से पहले इसमें नींबू निचोड़ दें।  Also Read - पैरों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 3 योगासन, रोज सुबह करने से मिलेगा फायदा

मेपल सिरप से बनाएं ये 4 हेल्दी और स्वादिष्ट डिशेज photo icon3/5

Maple Masala Chicken Legs In Hindi

मेपल मसाला चिकन लेग्स: एक नॉन स्टिक पैन में आधा नारियल, 6 कश्मीरी लाल मिर्च, एक चम्मच धनिया, एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच जीरा, 2 दालचीनी, 4 इलायची, 10 कालीमिर्च और एक चम्मच मेथी दाने को सुनहरा होने तक रोस्ट करें। अब इसमें मेपल सिरप डालें और फिर इसे ग्राइंड करके स्मूथ बना लें। दूसरे पैन में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें और उसमें चिकन लेग्स, सरसों के बीज, कड़ी पत्ते, हरी मिर्च और आधा कप कटी हुई प्याज डालकर भूनें। अब इसमें पहले से तैयार ग्राइंड मसाला डालकर अगले 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब ऊपर से क्रीम, लेमन जूस और धनिये की पत्तियों से सजाएं। इसे चावल या रोटी के साथ खाएं।

मेपल सिरप से बनाएं ये 4 हेल्दी और स्वादिष्ट डिशेज photo icon4/5

Maple Thandai In Hindi

मेपल ठंडई : 2 चम्मच क्रीम में 2 ग्राम जिलेटिन मिलाकर तब तक गर्म करें जब तक ये आपस में घुल ना जायें। अब इसमें मेपल सिरप, केसर, गुलाब जल, मूंगफली और काली मिर्च मिलाएं। सबको अच्छे से मिलाएं जिससे ये जिलेटिन मिश्रण में पूरी तरह घुल जायें। अब इसे ग्लास में डालकर 4-5 घंटों के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। परोसते समय ऊपर से क्रीम और बादाम डालकर दें।  Also Read - मैच के दौरान क्रिकेटर्स क्यों चबाते हैं च्युइंग गम? क्या फोकस से है इसका कनेक्शन

मेपल सिरप से बनाएं ये 4 हेल्दी और स्वादिष्ट डिशेज photo icon5/5

Miso Maple Fish Tikka In Hindi

मिसो मेपल (Miso maple) फिश टिक्का: वासबी ड्रेसिंग के लिए : 20 एमएल बैलसेमिक सिरका, 10 एमएल ऑलिव आयल, 5 ग्राम वासबी पेस्ट और काली मिर्च। मिसो मेरीनेशन के लिए : मेपल सिरप और मिसो पेस्ट को एक साथ मिलाएं और इसमें कटी हुई अदरक, हरी मिर्च, गरम मसाला और चाट मसाला मिलाएं। अब आधा किलो फिश टिक्का को मिसो मेरीनेशन में डालकर 15 मिनट तक मैरिनेट करें। अब ओवन में मछली को 200 डिग्री तापमान पर रोस्ट करें और फिर प्लेट में गर्मागर्म परोंसे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source