इस दिवाली पर ट्राई करें बादाम से बनने वाली ये 7 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी

Chef Vicky Ratnani की इन रेसिपी से इस दिवाली पर मेहमानों के दिल जीत लें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 12, 2017, 1:22 PM

इस दिवाली पर ट्राई करें बादाम से बनने वाली ये 7 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी photo icon1/8

Healthy Almond Recipes By Chef Vicky Ratnani Almond

हर दिवाली की तरह आपको इस बार भी बादाम और नट्स के ढेर सारे डिब्बे मिलेंगे। लेकिन आप इनका क्या करते हैं? शेफ विक्की रतनानी आपको बादाम से बनने वाली कुछ मजेदार रेसिपी बता रहे हैं। इसलिए इस दिवाली पर अपने बादाम के डिब्बों को सजाकर ना रखें बल्कि इन्हें स्लाइड शो में बताई गई हेल्दी और टेस्टी रेसिपी में यूज करें।

इस दिवाली पर ट्राई करें बादाम से बनने वाली ये 7 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी photo icon2/8

Healthy Almond Recipes By Chef Vicky Ratnani 00

आलमंड ट्रायल मिक्स- एक कटोरी में 60 ग्राम बादाम, नमक, काली मिर्च, 5 एमएल ऑलिव ऑयल, 1 चम्मच ब्राउन शुगर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच तिल के बीज, 1 चम्मच तरबूज बीज, 1 चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच धनिया पाउडर डालें। ओवन को 150 सेल्सियस पर गर्म करें और इन्हें दस मिनट तक भून लें। ठंडा होने के बाद कंटेनर में स्टोर करें।  Also Read - लंबे समय से हार्मोन बैलेंस नहीं है तो थायराइड रोगों का खतरा कैसे बढ़ जाता है?

इस दिवाली पर ट्राई करें बादाम से बनने वाली ये 7 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी photo icon3/8

Healthy Almond Recipes By Chef Vicky Ratnani 01

टैंगी आलमंड्स- एक कटोरे में 60 ग्राम बादाम, नमक और काली मिर्च, 5 एमएल ऑलिव ऑयल, 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1 चम्मच शहद, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच अदरक पाउडर और आधा चम्मच आमचूर पाउडर डालकर भून लें। ठंडा होने पर कंटेनर में स्टोर करें।

इस दिवाली पर ट्राई करें बादाम से बनने वाली ये 7 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी photo icon4/8

Healthy Almond Recipes By Chef Vicky Ratnani 02

काला मसाला आलमंड्स- एक पैन में नमक के साथ 60 ग्राम बादाम, 5 एमएल ऑलिव ऑयल, 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा चम्मच जायफल पाउडर डालकर 7 मिनट तक भून लें। इसे एक कंटेनर में डालकर स्टोर करें।  Also Read - दिनभर AC में रहने वाले लोगों में ज्यादा रहता है इन 5 बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए जरूरी कदम

इस दिवाली पर ट्राई करें बादाम से बनने वाली ये 7 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी photo icon5/8

Healthy Almond Recipes By Chef Vicky Ratnani 03

नींबू मिर्ची आलमंड्स- 600 ग्राम बादाम, 1.5 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच काली मिर्च, नमक स्वाद के लिए और 5 एमएल ऑलिव ऑयल को एक पैन में डालकर 7 मिनट का भून लें। ठंडा होने पर सर्व करें।

इस दिवाली पर ट्राई करें बादाम से बनने वाली ये 7 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी photo icon6/8

Healthy Almond Recipes By Chef Vicky Ratnani 04

रसम स्पाइक आलमंड्स- एक चम्मच नमक और 5 एमएल ऑलिव ऑयल के साथ 600 ग्राम बादाम भून लें। इसी पैन में 2 सूखी लाल, 1 चम्मच चना दाल और 1 चम्मच तुअर दाल भून लें। इसके बाद 1 बड़ा चम्मच धनिया बीज और 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च भूनें। अंत में 1 चम्मच जीरा डालकर भूनें। बाद में सब चीजों का पाउडर बनाकर बादाम में मिलाएं और कंटेनर में स्टोर करें।  Also Read - क्या सुबह के समय हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है?

इस दिवाली पर ट्राई करें बादाम से बनने वाली ये 7 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी photo icon7/8

Healthy Almond Recipes By Chef Vicky Ratnani 05

चिली विनेगर आलमंड्स- एक कटोरी में 60 ग्राम बादाम, 1 चम्मच नमक, 5 एमएल ऑलिव ऑयल, 10 एमएल सफेद सिरका, 2 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच जीरा पाउडर और ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर भून लें। इसे कंटेनर में स्टोर करें। एक चम्मच हरी प्याज और आधा चम्मच हरी मिर्च डालकर सर्व करें।

इस दिवाली पर ट्राई करें बादाम से बनने वाली ये 7 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी photo icon8/8

Healthy Almond Recipes By Chef Vicky Ratnani 06

फ्लेवर बोम्ब मिक्स- 60 ग्राम बादाम, काला नमक, काली मिर्च, 5 एमएल ऑलिव ऑयल, 1/2 चम्मच जीरा जीरा, इलायची पाउडर, लौंग पाउडर, चीनी और थोड़ी हिंग मिक्स कर लें। ओवन को 150 सेल्सियस पर गर्म करें और 10 मिनट का भून लें। इसे कंटेनर में स्टोर करें। Also Read - मानसून में बच्चों को कौन-कौन से संक्रमण होने का खतरा रहता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source