इफ्तार में पिएं ये 5 तरह के शरबत, दिनभर की प्यास और थकान जाएंगे भूल!

इफ्तार में ठंडा-ठंडा शरबत पीने से जो सुकून मिलता है, वो किसी और चीज में कहां!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : May 31, 2017, 1:35 PM

इफ्तार में पिएं ये 5 तरह के शरबत, दिनभर की प्यास और थकान जाएंगे भूल! photo icon1/6

Healthy And Hydrating Juices For Iftaar 0

रमजान का महीना शुरू हो गया है। जाहिर है पूरे दिन रोजा रखने से आपका गला सूख जाता है। इफ्तार में खाने के साथ ठंडा-ठंडा शरबत पीने को मिल जाए, तो आप दिनभर की प्यास और थकान भूल जाते हैं। हम आपको विभिन्न तरह के शरबत बनाने का तरीका बता रहे हैं जिन्हें आप इफ्तार में ट्राई सकते हैं।

इफ्तार में पिएं ये 5 तरह के शरबत, दिनभर की प्यास और थकान जाएंगे भूल! photo icon2/6

Healthy And Hydrating Juices For Iftaar 1

मैंगो-मिंट कूलर- एक जग में आम के टुकड़े, एक मुट्ठी पुदीने के पत्ते, आइस क्यूब और ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इफ्तार के लिए यह ठंडा-ठंडा जूस बेहतर विकल्प है।  Also Read - जानलेवा भी हो सकती है हड्डियों की कमजोरी, जानें ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में

इफ्तार में पिएं ये 5 तरह के शरबत, दिनभर की प्यास और थकान जाएंगे भूल! photo icon3/6

Healthy And Hydrating Juices For Iftaar 2

लेमन-मिंट मोजिटो- एक बर्तन में आइस क्यूब, ठंडा पानी, थोड़ा शहद और एक मुट्ठी पुदीने पत्ते डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। ऊपर से नींबू निचोड़ें और पुदीने के पत्ते गार्निश करें।

इफ्तार में पिएं ये 5 तरह के शरबत, दिनभर की प्यास और थकान जाएंगे भूल! photo icon4/6

Healthy And Hydrating Juices For Iftaar 3

वाटरमेलन जूस- इसे बनाना आसान है और यह टेस्टी भी है। तरबूज, आइस क्यूब और थोड़ा पानी मिलाकर ब्लेंड कर लें। ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए ऊपर से रॉक साल्ट छिड़क सकते हैं।  Also Read - प्रेगनेंसी के दौरान इन प्रोडक्ट्स से बनाएं दूरी, जानें क्या है सेफ?

इफ्तार में पिएं ये 5 तरह के शरबत, दिनभर की प्यास और थकान जाएंगे भूल! photo icon5/6

Healthy And Hydrating Juices For Iftaar 4

लेमन वाटर और सब्जा सीड्स- अगर आप नियमित नींबू पानी को थोड़ा और मजेदार, कूल और हाइड्रेटिंग बनाना चाहते हैं, तो आप उसमें एक चम्मच सब्जा सीड्स मिला सकते हैं।

इफ्तार में पिएं ये 5 तरह के शरबत, दिनभर की प्यास और थकान जाएंगे भूल! photo icon6/6

Healthy And Hydrating Juices For Iftaar 5

गुड़ का शरबत- सुबह को एक जग पानी में गुड़ मिला दें ताकि शाम तक वो अच्छी तरह घुल जाए। इसमें नींबू रस और सब्जा सीड्स मिला लें। लीजिए आपका शरबत तैयार है। Also Read - एवरेस्ट पर 6 दिन बाद जिंदा मिला शेरपा, बिना खाना खाए इंसान कितने दिन जीवित रह सकता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source