Plastic-exposure Hindi
प्लास्टिक और बीपीए के बारे में बहुत कुछ लिखा जाता है और आपने भी पढ़ा ही होगा कि किस तरह यह हमारी एंडोक्राइन समस्याओं को बढ़ाने का काम करता है। अब बहुत से लोग प्लास्टिक के खतरों और कैंसर से जुड़ी संभावनों के डर से प्लास्टिक के इस्तेमाल से बच रहे हैं। लोगों कि कोशिश है कि वे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। अगर आप भी इस हेल्दी आदत को अपनाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे आपके परिवार को प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने में मदद होगी।