hamburger icon
A
Read in English

छोटी उम्र में ही बच्चों में बढ़ रही है ये परेशानी

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 24, 2019, 4:35 PM

छोटी उम्र में ही बच्चों में बढ़ रही है ये परेशानी photo icon1/6

Teen-age-Problems 4

आज के समय में टीनएजर्स किस तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, इसे जानने के लिए प्यू रिसर्च सेंटर ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक आजकल टीनएजर्स के बीच डिप्रेशन-एंजायटी और बुलिंग सबसे बड़ी समस्या है। प्यू रिसर्च सेंटर ने 13-17 साल के 920 लड़के और लड़कियों का साक्षात्कार करके वार्षिक सर्वे जारी किया है। सर्वे में और कई तरह की परेशानियों को बताया गया है। आइए जानते हैं....

छोटी उम्र में ही बच्चों में बढ़ रही है ये परेशानी photo icon2/6

Teen-age-Problems 3

70 फीसदी टीनएजर्स के लिए डिप्रेशन-एंग्जायटी और 55 फीसदी के लिए बुलिंग दूसरा बड़ा मुद्दा है। सिर्फ बुलिंग से ही करीब 90 फीसदी टीनएजर्स परेशान रहते हैं। Also Read - मानसून में क्यों बढ़ने लगते हैं फूड पॉइजनिंग के मामले? डॉक्टर से समझें कैसे रहें सुरक्षित

छोटी उम्र में ही बच्चों में बढ़ रही है ये परेशानी photo icon3/6

Teen-age-Problems

सर्वे के मुताबिक 61 फीसदी बच्चों पर एग्जाम में अच्छे ग्रेड लाने का दबाव है। वहीं 29 फीसदी के लिए अच्छा दिखना और 21 फीसदी के लिए खेलों में बेहतर प्रदर्शन करना मजबूरी है।

छोटी उम्र में ही बच्चों में बढ़ रही है ये परेशानी photo icon4/6

Teen-age-Problems 1

सर्वे में जारी आकड़ों के अनुसार लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा नर्वस महसूस करती हैं। वहीं कम आय वाले परिवारों की टीनएजर्स लड़कियां कम उम्र में प्रेग्नेंसी जैसे मामलों से भी जूझ रही हैं। Also Read - बारिश के मौसम में हल्दी के साथ मिलाकर खाएं काली मिर्च, सर्दी- खांसी और जुकाम से मिलेगी राहत

छोटी उम्र में ही बच्चों में बढ़ रही है ये परेशानी photo icon5/6

Teen-age-Problems 2

सर्वे के मुताबकि 51 फीसदी टीनएजर ड्रग और 45 फीसदी अल्कोहल को बड़ी समस्या मानते हैं। वहीं दबाव में आकर 6 फीसदी ड्रग और 4 फीसदी टीनएजर अल्कोहल पीते हैं। स्टडी का एक लक्ष्य यह भी जानना था कि कैसे पेरेंट्स की बच्चों से उम्मीदें उनके लिए दबाव को बढ़ा रही हैं।

छोटी उम्र में ही बच्चों में बढ़ रही है ये परेशानी photo icon6/6

Teen-age-Problems 5

सर्वे रिपोर्ट के लेखक सिमोन शैरी और मार्टिन एम स्मिथ के मुताबिक, बच्चों के लिए पेरेंट्स और समाज के दबाव को कम करने की जरूरत है। उनको परफेक्ट बनाने की कोशिश दबाव को बढ़ा रही है। Also Read - पैरों और चेहरे पर सूजन जैसे और कौन से लक्षण हैं, जो किडनी रोगों का संकेत हो सकते हैं?