इन 6 योगासनों से कमर और पेट की चर्बी करें कम

Muffin-top की चर्बी कम करें इस तरह!

Written by Editorial Team | Updated : January 5, 2017 3:32 PM IST

1/7

Muffin Top Hindi

आपके ऐब्स, कमर और कूल्हों के पास एक्स्ट्रा वेट आपके शरीर को गोल-मटोल बना देते हैं जिसे मफिन टॉप इफेक्ट भी कहा जाता है। योग की मदद से आप इस अतिरिक्त वजन को कम कर सकते हैं जिससे फैट बर्न होता है और आपकी मांसपेशियों को सुडौल बनती हैं। तो बस योगा एक्सपर्ट प्रज्ञा भट्ट की टिप्स के साथ तैयार हो जाइए पसीना बहाने और अपनी बॉडी तो अच्छा शेप देने के लिए।

2/7

Adho-mukha-svanasana Hindi

अधोमुखश्वानासन - सर झुकाए खड़े स्वान (कुत्ते) की स्थिति वाले इस योगासन से आपके पेट के बगल की मांसपेशियों पर दबाव बनता है। साथ ही पीठ और कमर भी मज़बूत बनती है। 7-10 बार सांस लेने की अवधि तक इस आसन में ही रहें।  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/7

Eka-pada-adho-mukha-svanasana Hindi

एकपदा अधोमुखश्वानासन –इस आसन कदो करने वाले व्यक्ति को तीन पैरों पर खड़े और सर नीचे किए हुए कुत्ते की स्थिति में खड़ा होना होता है। इस आसन में धड़ के बगल की मांसपेशियों को फायदा होता है। साथ ही यह पीठ के नीचले हिस्से और नितंबों की मांसपेशियों को मज़बूत बनाती हैं। 20 सेकंड के लिए इस आसन में रहें और पैर बदल-बदल कर इस आसन को करें।

4/7

Ardha-chandrasana Hindi

अर्ध चंद्रासन- बेली फैट और लव हैंडल्स (कमर के आसपास की चर्बी) को कम करने के लिए यह आसन सर्वोत्तम है। यह पीठ के नीचले हिस्से, जांघों और कूल्हों के पास के मोटापे को कम करता है। आप इस आसन में जितनी देर रहना चाहें रह सकते हैं।  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/7

Navasana Hindi

नौवासन- यह आसन शरीर के मध्यभाग से चर्बी घटाकर आपकी पीठ और रीढ़ जैसे अंगों पर असर करता है। 30 सेकंड के लिए इस आसन में रहें और पांच बार दोहराएं।

6/7

Virabhadrasana-I1 Hindi

वीरभद्रासन प्रथम- यह आपके शरीर के मुख्य भाग और धड़ की मांसपेशियों पर असर करता है। इस आसन में 2-3 बार धीमी गहरी सांसे लीजिए और दूसरी तरफ से रिपीट कीजिए।  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

7/7

Virabhadrasana-II1 Hindi

वीरभद्रासन द्वितीय- इस आसन से आपकी रीढ़ और जांघों की मांसपेशियों को फायदा होता है। 2-3 बार गहरी सांस लेने तक की अवधि तक इस आसन में रहें और पैर बदल-बदल कर इस आसन को करें। इस आसन के दौरान अपनी पीठ को सीधा रखें।