hamburger icon
A
Read in English

जिम जाने के बावजूद नहीं हो रहा है वजन कम ? आप कर रहे हैं ये गलतियां

अगर आप भी रोजाना ये गलतियां कर रहे हैं तो जान लें कि ऐसे में वजन कम करना बहुत मुश्किल हो जायेगा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : July 5, 2017, 4:29 PM

जिम जाने के बावजूद नहीं हो रहा है वजन कम ? आप कर रहे हैं ये गलतियां photo icon1/7

Workout In Hindi

रोज रोज जिम जाने और वहां पर खूब सारी मेहनत करने के बावजूद भी अगर वजन कम नहीं हो रहा है तो समझ लें कि दिक्कत आपके वर्कआउट प्लान में नहीं बल्कि आपकी लाइफस्टाइल में है। जिम जाना तो सही है लेकिन उसके बाद दिन भर जो आप करते हैं वजन कम करने में उसका भी रोल होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आपकी किन गलत आदतों के कारण वजन कम नहीं रहा है।

जिम जाने के बावजूद नहीं हो रहा है वजन कम ? आप कर रहे हैं ये गलतियां photo icon2/7

Healthy-snacks

ऑफिस में काम करते हुए भूख लगना एक आम बात है और ऐसे में अधिकतर लोग ऑफिस कैंटीन में जाकर बर्गर पिज़्ज़ा खा आते हैं। इसी वजह से उनका वजन कम नहीं होता है। इससे बचने का सबसे बेहतर उपाय है कि घर से ही कुछ हेल्दी स्नैक बनाकर ऑफिस ले जायें और जब भी भूख लगे उसे खाएं। इसके लिए आप चाहे तो ड्राई फ्रूट्स, फल और ओट्स बिस्किट अपने पास रख सकते हैं।  Also Read - डिप्रेशन के ऐसे 8 संकेत जिन्हें हम आम जिंदगी की समस्याएं समझने लगते हैं

जिम जाने के बावजूद नहीं हो रहा है वजन कम ? आप कर रहे हैं ये गलतियां photo icon3/7

Candy In Hindi

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि थोड़ा सा चॉकलेट खा लेने से शरीर पर कोई फर्क नहीं पड़ता है तो आप गलत हैं। रोजाना ऐसे ही चॉकलेट खाने से आप ज़रूरत से ज्यादा मात्रा में कैलोरी का सेवन करने लगते हैं। अगर आप कोई कैंडी भी खा रहे हैं तो उसका भी सेवन बंद कर दें। इस टाइप की चीजें वजन कम करने में बाधा उत्पन्न करती हैं।

जिम जाने के बावजूद नहीं हो रहा है वजन कम ? आप कर रहे हैं ये गलतियां photo icon4/7

Coffee In Hindi

ऑफिस में कॉफ़ी मशीन मौजूद होने के कारण अगर आप भूख लगने पर दिन में कई बार कॉफ़ी पी लेते हैं तो समझ लें कि आप ज़रूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन कर रहे हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप दिन भर में दो कप से ज्यादा कॉफ़ी का सेवन न करें।  Also Read - WHO के अनुसार 2050 तक तेजी से बढ़ सकते हैं कैंसर के मामले, एक्सपर्ट्स ने जताई महिलाओं के लिए बताया बड़ा खतरा

जिम जाने के बावजूद नहीं हो रहा है वजन कम ? आप कर रहे हैं ये गलतियां photo icon5/7

Stress In Hindi

कई बार स्ट्रेस होने पर या ज्यादा टेंशन में होने पर लोग मीठी चीजें खाने लगते हैं। ध्यान रखें कि ऐसी चीजों से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जो आपके लिए नुकसानदायक है। इसलिए कभी भी ऐसी हालत में कुछ मीठा खाने की बजाय गहरी सांसे लें और रिलैक्स हो जायें।

जिम जाने के बावजूद नहीं हो रहा है वजन कम ? आप कर रहे हैं ये गलतियां photo icon6/7

Skip-breakfast In Hindi

सुबह जल्दी ऑफिस पहुँचने के चक्कर में कई लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं और यही कारण है जिससे उनका मेटाबोलिज्म ठीक से काम नहीं करता है। इसलिए नाश्ता ज़रूर करें और उसमें अधिक से अधिक हेल्दी चीजों को शामिल करें फिर देखिये कितनी आसानी से आपका वजन कम होता है।  Also Read - मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए प्रेगनेंसी की प्लानिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?

जिम जाने के बावजूद नहीं हो रहा है वजन कम ? आप कर रहे हैं ये गलतियां photo icon7/7

You-work-overtime In Hindi

ऑफिस में बॉस को इम्प्रेस करने के चक्कर में कई लोग ओवर टाइम करने लगते हैं जिससे उनके खाने पीने का सारा क्रम बिगड़ जाता है। आप ऐसी गलती न करें बल्कि अपना सारा काम टाइम पर खत्म करके घर जायें और टाइम पर खाना खाएं।