Multitasking Woman 1
अक्सर घर के कामकाज, बच्चों की देखभाल, ऑफिस के टेंशन में अधिकतर महिलाएं अपनी सेहत के प्रति उतनी सजग नहीं रहतीं, जितना की वे अपनों के लिए रहती हैं। ऐसे में हडिडयों व कमर में दर्द, खून की कमी, तनाव, थकान, वजन का घटना-बढ़ना आदि जैसी समस्याओं को महिलाएं अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। कई शोधों से यह पता चला है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं एक समय पर अधिक काम करती हैं, इसलिए वे अपने दिमाग का इस्तेमाल अधिक करती हैं। ऐसे में उन्हें अधिक आराम करने की जरूरत होती है। एक सर्वे के अनुसार, 20 से 40 वर्ष की उम्र वाली कामकाजी महिलाएं जीवनशैली संबंधी बीमारियों से ग्रस्त होती हैं। 40 प्रतिशत महिलाओं में पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम पाया जाता है, जबकि 42 प्रतिशत महिलाएं पीठ दर्द, मोटापा, डिप्रेशन, डायबिटीज, हाइपरटेंशन से ग्रस्त पाई गईं। ऐसे में इन सभी समस्याओं से बचना चाहती हैं, तो अपना खास ख्याल रखना होगा।
