ये पांच सुपर फ्रूट जो दिलाएंगे बैली फैट से छुटकारा

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : December 12, 2018, 7:32 PM

ये पांच सुपर फ्रूट जो दिलाएंगे बैली फैट से छुटकारा photo icon1/6

Belly-fat-reduce-fruit

ज्याकदातर महिलाओं की समस्या होती है बैली फैट । परफेक्टन फि‍गर पाने के बाद भी कई बार पेट पर जमी जरा सी वसा भी नजर आने लगती है। आहार और रूटीन में बदलाव के बाद भी अगर आप इस समस्या से उबर नहीं पाए हैं, तो हम आपको बता रहे हैं वे खास फल, जिन्हेंप डायट में शामिल कर आप पा सकते हैं बैली फैट से छुटकारा। अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी डाइट को संतुलित करना होगा। वजन कम करने के लिए आपको लो फैट और लो कैलोरी फूड लेना होता है। इसके लिए यह भी जरूरी है कि आप अपने लिए लक्ष्य तय करें कि आपको कितना वजन कम करना है। इसके बाद ही अपने कैलोरी इनटेक की सीमा तय करें।

ये पांच सुपर फ्रूट जो दिलाएंगे बैली फैट से छुटकारा photo icon2/6

Belly-fat-reduce-figs

अंजीर - अंजीर, जिसे अंग्रेजी में फिग्स कहा जाता है, में फाइबर होते हैं जो वजन कम करने की कूंजी कही जा सकता है। असल में फाइबर कई तरह से आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। अंजीर पचाने में समय लगता है, इसलिए आपका पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करता है। यह सारी चीजें मिलकर आपके वजन को कम करने का काम करती हैं।  Also Read - आंखों को खराब कर सकती है हीटवेव, बचाव करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

ये पांच सुपर फ्रूट जो दिलाएंगे बैली फैट से छुटकारा photo icon3/6

Belly-fat-reduce-grapes

अंगूर - संतृप्त वसा वाले फल मोटापा दूर करते हैं। इसमें अंगूर भी एक हैं। शोधार्थियों के अनुसार, यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह का जोखिम पैदा करने वाले उच्च वसा आहार के नकारात्मक प्रभावों का मुकाबला करने में भी मददगार है। एक शोध के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट की अद्वितीय और विविध रचना पॉलीफिनॉल अंगूर में मौजूद होता है। यह शरीर में वसा का प्रतिशत, आंत और त्वचा के अंदर स्थित वसा तथा लीवर में सूजन कम कर ग्लूकोज सहनशीलता को बेहतर करता है।

ये पांच सुपर फ्रूट जो दिलाएंगे बैली फैट से छुटकारा photo icon5/6

Belly-fat-reduce-orange

संतरा - संतरे में एमिनो एसिड, विटामिन ए, कैल्शियम, आयोडीन, सोडियम फास्फोरस जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। इसके साथ ही सुंदरता को बढ़ाने में भी संतरे का सेवन करना काफी गुणकारी रहता है। संतरे के सेवन से शरीर में विटामिन सी की पूर्ति की जा सकती है। इसके साथ ही संतरे का फल शरीर में ताजगी का अहसास भी कराता है। संतरा एक ऐसा फल है जो सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में ही शरीर के फायदेमंद साबित होता है।

ये पांच सुपर फ्रूट जो दिलाएंगे बैली फैट से छुटकारा photo icon6/6

Belly-fat-reduce-sapodilla

चीकू - चीकू पेट पर जमी अतिरिक्त वसा को जलाने में कारगर है। यह आपके पाचन तंत्र को सही बनाए रखता है और इरिटेबेल बाउल सिंड्रोम यानी आईबीएस (irritable bowel syndrome (IBS) से बचाता है। चीकू में मौजूद फाइबर आपका पेट काफी देर तक भरा होने का अहसास कराते हैं और आप ज्यादा कैलोरी खाने से बच जाते हैं।  Also Read - थायराइड की रिपोर्ट कैसे पढ़ें? जानिए T1, T2, T3 और T4 का मतलब बता रहे हैं डॉक्टर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source