Menopause
महिला हो या पुरुष ज्यादातर लोग बैली फैट बढ़ने के कारण परेशान रहते हैं। जिम में घंटो एक्सरसाइज करने और डाइट कंट्रोल करने के बाद भी उनके पेट पर जमी चर्बी कम नहीं हो पाती। जबकि कुछ लोगों में तो इसका उल्टा ही असर होता है। उनका चेहरा पतला पड़ने लगता है और पेट पर जमी चर्बी जस की तस बनी रहती है। तो अगर आप बैली फैट कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उन कारणों को जानें, जिनके कारण पेट पर जमी यह जिद्दी चर्बी कम नहीं हो पाती।