hamburger icon
A
Read in English

Rubina Dilaik Fitness: रुबीना दिलैक की फिटनेस का राज हैं ये 3 योगासन, रोज इतना लीटर पीती हैं पानी एक्‍ट्रेस

सूर्य नमस्कार करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज शेयर की हैं जिसमें वो सूर्य नमस्कार करती दिख रही हैं। सूर्य नमस्कार करने से बॉडी टोन्ड और फिलेक्सीबल होने के साथ ही इससे बॉडी अंदर से डिटॉक्स होती है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated: February 23, 2021, 2:26 PM

Rubina Dilaik Fitness: रुबीना दिलैक की फिटनेस का राज हैं ये 3 योगासन, रोज इतना लीटर पीती हैं पानी एक्‍ट्रेस photo icon1/6

रुबीना दिलैक की फिटनेस (Rubina Dilaik Fitness)

छोटे पर्दे की मशहूर बहू और टीवी सीरियल छोटी बहू की एक्‍ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के शानदार अभिनय के साथ ही लोग उनकी खूबसूरती और टोन्‍ड बॉडी के भी फैन हैं। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक अक्‍सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्‍टाग्राम पर अपने ब्‍यूटी सीक्रेट्स और योग व एक्‍सरसाइज की फोटोज डालती रहती हैं। एक्‍ट्रेस की इन पोस्‍ट को देखकर आप समझ जाएंगे कि रुबीना दिलैक की फिटनेस (Rubina Dilaik Fitness) और परफेक्‍ट फिगर का राज क्‍या है। आज हम आपको वो योगासन बता रहे हैं जिन्‍हें अभिनेत्री अक्‍सर करती हैं और अपनी फिटनेस का राज बताती हैं। तो आइए जानते हैं-

Rubina Dilaik Fitness: रुबीना दिलैक की फिटनेस का राज हैं ये 3 योगासन, रोज इतना लीटर पीती हैं पानी एक्‍ट्रेस photo icon2/6

सूर्य नमस्‍कार (Surya Namaskar)

सूर्य नमस्‍कार करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक्‍ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज शेयर की हैं जिसमें वो सूर्य नमस्‍कार करती दिख रही हैं। सूर्य नमस्‍कार करने से बॉडी टोन्‍ड और फिलेक्‍सीबल होने के साथ ही इससे बॉडी अंदर से डिटॉक्‍स होती है। एक्‍सपर्ट कहते हैं कि दिन में एक बार सूर्य नमस्‍कार के 12 राउंड करना काफी होता है।  Also Read - क्या वाकई लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है? जानें रिसर्च और एक्सपर्ट की राय

Rubina Dilaik Fitness: रुबीना दिलैक की फिटनेस का राज हैं ये 3 योगासन, रोज इतना लीटर पीती हैं पानी एक्‍ट्रेस photo icon3/6

वृक्षासन (Vrikshasana)

रुबीना दिलैक की फिटनेस (Rubina Dilaik Fitness) का राज वृक्षासन भी है। रुबीना दिलैक योग पर काफी भरोसा करती हैं। ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता जब एक्‍ट्रेस योगा नहीं करती हैं। रुबीना ने वृक्षासन करते हुए भी एक पोस्‍ट किया था। ये एक ऐसा योगाभ्‍यास है जिसे वो अक्‍सर करती हैं। बता दें कि ये एक ऐसा योगासन है जिसे करने से शारीरिक के साथ साथ मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को भी आराम मिलता है। इस योग को ट्री पोज योग भी कहते हैं। सबसे अच्‍छी बात ये है कि इस योग को करना बेहद आसान होता है। लेकिन इसके लाभ अनेक होते हैं।

Rubina Dilaik Fitness: रुबीना दिलैक की फिटनेस का राज हैं ये 3 योगासन, रोज इतना लीटर पीती हैं पानी एक्‍ट्रेस photo icon4/6

शीर्षासन (Sirsasana)

शीर्षासन को सबसे कठिन योगा में से एक माना जाता है। लेकिन रुबीना इस आसान को खूब फॉलो करती हैं और इसे अपने लाइफस्‍टाइल का हिस्‍सा बनाती हैं। इस आसन को करने से पावर और फोकस को बढ़ाने में मदद मिलती है। रुबीना को फिट और उनकी बॉडी को शेप में रखने के लिए शीर्षासन का बहुत बड़ा रोल है। अगर शीर्षासन के लाभ की बात करें तो इससे फेफड़ों को मजबूती मिलने के साथ ही, डाइजेशन बेहतर होता है और कंधे, पैर व स्‍पाइन को मजबूती मिलती है। इसलिए अगर आप भी रुबीना की तरह बॉडी चाहते हैं तो इस आसन का अभ्‍यास करें।  Also Read - प्रेग्नेंसी में कौन-सी वैक्सीन लगवानी चाहिए?

Rubina Dilaik Fitness: रुबीना दिलैक की फिटनेस का राज हैं ये 3 योगासन, रोज इतना लीटर पीती हैं पानी एक्‍ट्रेस photo icon5/6

एक्‍सरसाइज करना नहीं भूलती रुबीना

रुबीना दिलैक की बॉडी अपने आप में ही शेप में नहीं है, बल्कि वो इसके लिए काफी मेहनत करती हैं। रुबीना नियमित योगाभ्‍यास के साथ ही नियमित रूप से एक्‍सरसाइज भी करती हैं। रुबीना ने एक बाप अपने पोस्‍ट में बैक पेन के लिए भी एक्‍सरसाइज बताई थी। इसके साथ ही एक्‍ट्रेस सीढ़‍िया पर भी एक्‍सरसाइज करती हैं, जिसके संबंध में उन्‍होंने पोस्‍ट भी किया था। नियमित एक्‍सरसाइज करने से लाइफस्‍टाइल तो बेहतर होता ही है साथ ही बॉडी भी फिट रहती है।

Rubina Dilaik Fitness: रुबीना दिलैक की फिटनेस का राज हैं ये 3 योगासन, रोज इतना लीटर पीती हैं पानी एक्‍ट्रेस photo icon6/6

रोज इतना पानी पीती हैं रुबीना

पानी पीने से प्‍यास ही नहीं बुझती है बल्कि इससे बॉडी हाइड्रेट होने के साथ ही कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। आहार व पोषण विशेषज्ञ कहते हैं कि हर व्‍यक्ति को रोज 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने बॉडी डिटॉक्‍स भी होती है। एक्‍ट्रेस रुबीना नियमित रूप से रोज 3 से 5 लीटर पानी पीती है। पानी पीने कई स्किन प्रॉब्‍लम से छुटकारा मिलता है और स्किन नेचुरल ग्‍लो करती है।  Also Read - प्रेग्नेंसी ठहरने के लिए अंडा कितना बड़ा होना चाहिए? बता रही हैं डॉक्टर