Winter-weight-loss-2018
एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि ठंड के मौसम में शरीर के तापमान के कम होने की वजह से ज्यादा कैलरीज बर्न करने में मदद मिलती है। इसे आप ऐसे भी कह सकते हैं कि ठंड का मौसम मोटापा कम करने में ज्यादा मददगार होता है। आयुर्वेद के जानकारों के मुताबिक भारतीय मसाले गुणवत्ता से भरे हुए होते है। हर मसालों का अलग-अलग लाभ होता है और कुछ मसाले तो रोग प्रतिरोधक होने के साथ मोटापा घटाने या फैट बर्न करने में भी मददगार होते है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के अलावा मसाले हमारा वजन कम और कंट्रोल रखने में भी बहुत सहायक होते है। बस उन्हें इस्तेमाल करने का तरीका आना चाहिए।