hamburger icon
A
Read in English

चाय की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के राज, रोज पिएंगे तो होंगे कई लाभ

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 8, 2018, 6:41 PM

चाय की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के राज, रोज पिएंगे तो होंगे कई लाभ photo icon1/7

Tea Benefit 1

यदि आप चाय नहीं पीते, तो पीना शुरू कर दीजिए। एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि चाय की पत्तियों से निकलने वाले नैनो पार्टिकल फेफड़े के कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। चाय की पत्तियों में पॉलीफेनोल्स, अमीनो एसिड, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं। यह शोध एप्लाइड नैनो मैटेरियल्स जर्नल में प्रकाशित किया गया। इसमें कहा गया है ये नैनो पार्टिकल फेफड़े के कैंसर की 80 प्रतिशत कोशिकाओं को नष्ट करते हैं।यह शोध नैनो पार्टिकल पर जोर देती है, जो क्वांटम डॉट्स कहलाते हैं। यह शोध किया है यूके के ‘स्वानसी यूनिवर्सिटी’ के प्रोफेसर सुधागर पिचैमुथु ने। वे कहते हैं कि हमारा शोध पहले के प्रमाणों की पुष्टि करता है कि चाय की पत्ती से निकलने वाले नैनो पार्टिकल्स रसायन में उपयोग होने वाले क्वांटम डॉट्स बनाने के लिए नॉन-टॉक्सिक विकल्प का काम कर सकते हैं।

चाय की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के राज, रोज पिएंगे तो होंगे कई लाभ photo icon2/7

Tea Benefit 4

दिल रहे सलामत- चाय पीने से आपका दिल हेल्दी रहता है। साथ ही स्ट्रोक के जोखिम भी चाय कम करती है। इससे धमनियां चिकनी और कोलेस्‍ट्रॉल से मुक्त हो जाती हैं। एक शोध के अनुसार, चार कप से अधिक चाय पीने से दिल की बीमारी होने का खतरा एक तिहाई कम हो जाता है।  Also Read - हेड वाश करने के बाद भी स्कैल्प पर खुजली होने का क्या कारण है? एक्सपर्ट से जानें

चाय की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के राज, रोज पिएंगे तो होंगे कई लाभ photo icon3/7

Tea Benefit 5

हड्डियां रहती हैं मजबूत- चाय पीने से आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसमें दूध होता है, ऐसा इसलिए नहीं। एक अध्ययन के अनुसार, उन लोगों की तुलना एक साथ की गई थी, जो चाय का सेवन पिछले 10 वर्षों से करते आ रहे हैं और जो चाय नहीं पीते। अध्‍ययन में पाया गया कि चाय पीने वालों की हड्डियां उम्र, अधिक वजन, एक्सरसाइज, स्मोकिंग और अन्‍य रिस्‍क फैक्‍टरों के बावजूद भी मजबूत थे।

चाय की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के राज, रोज पिएंगे तो होंगे कई लाभ photo icon4/7

Tea Benefit 6

कैंसर से बचाए- चाय कैंसर के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करती है, क्‍योंकि इसमें पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्‍सीडेंट मिला होता है। ये दोनों कैंसर से लड़ने के लिए कारगर साबित होते हैं। Also Read - क्या चना दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें, कौन सी दाल है बेस्ट

चाय की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के राज, रोज पिएंगे तो होंगे कई लाभ photo icon5/7

Tea Benefit 7

फैट हो कम- चाय पीने से शरीर का मैटाबॉलिज्‍म बढ़ता है। एक्सरसाइज करने से वजन नहीं घटता, तो आप ग्रीन टी पीकर देखें। इससे आपका मैटाबॉलिज्‍म रेट बढ़ेगा, जिससे 70 से 80 कैलोरी आराम से बर्न हो सकती है।

चाय की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के राज, रोज पिएंगे तो होंगे कई लाभ photo icon6/7

Tea Benefits 1

कैफीन होती है कम- कॉफी के मुकाबले इसमें कैफीन की मात्रा कम होती है। कॉफी में चाय के मुकाबले दो से तीन गुणा अधिक मात्रा में कैफीन पाई जाती है। आठ औंस कप की कॉफी में 135 मिलीग्राम के आसपास कैफीन होता है, वहीं पर चाय के प्रति कप में सिर्फ 30 से 40 मिलीग्राम कैफीन होता है। कॉफी पीने से अपच, सिरदर्द या सोने में समस्या हो, तो चाय पीना ही ठीक है।  Also Read - 1 महीने में 5 से 7 किलो वजन घटाना है? डाइटिशियन ने बताया असरदार वेट लॉस प्लान

चाय की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के राज, रोज पिएंगे तो होंगे कई लाभ photo icon7/7

Tea Benefits 2

वजन करे कम- चाय में एंटीऑक्सीडेंट शामिल होता है। चाय पीने से आप उम्र बढ़ने और प्रदूषण के प्रभाव से बचे रहते हैं। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि आप दिन भर में पांच-छह कप चाय पी लें। इससे वजन भी होता है कम।