hamburger icon
A
Read in English

पीरियड्स में अच्छा महसूस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

पर्याप्त नींद लेने से आप पीरियड्स में अच्छा महसूस कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 30, 2019, 9:12 AM

पीरियड्स में अच्छा महसूस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स photo icon1/6

Tips To Feel Good In Periods

पीरियड्स हर महीने महिलाओं की परेशानी का सबब बनता है। इस दौरान हार्मोन्स में बदलाव होता है और महिलाओं को पेट दर्द, मूड स्विंग्स और तनाव का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान अक्सर तनाव और उदास रहती हैं तो हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं। इन टिप्स को आजमाकर आपको खुश रहने में मदद मिल सकती है। जानें, पीरियड्स के दौरान अच्छा महसूस करने के लिए आप क्या कर सकती हैं।

पीरियड्स में अच्छा महसूस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स photo icon2/6

Tips To Feel Good In Periods 2

दर्द में गर्म पानी की थैली- गर्म पानी की थैली से सेंक करने पर रक्त संचार सही से होता है। पेट में ऐंठन और दर्द कम हो जाता है, इसलिए गर्म पानी की थैली से सिकाई करें ताकि पीरियड्स का दर्द कम हो जाए। Also Read - क्या डार्क स्पॉट्स मिट सकते हैं? जानें इसके लिए स्किन पर क्या लगाना चाहिए

पीरियड्स में अच्छा महसूस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स photo icon3/6

Tips To Feel Good In Periods 3

शरीर को हाइड्रेट रखें- पर्याप्त मात्रा में शरीर को हाइड्रेट रखने से आपको पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग और पेट फूलने जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।

पीरियड्स में अच्छा महसूस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स photo icon4/6

Tips To Feel Good In Periods 4

एक्टिव रहें- पीरियड्स के दौरान निष्क्रीय होने से दर्द और तनाव ज्यादा महसूस होता है। एक्टिव रहें और खुश रह कर काम करें ताकि आप अच्छा महसूस कर सकें। Also Read - तिल या सरसों का तेल, बालों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

पीरियड्स में अच्छा महसूस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स photo icon5/6

Tips To Feel Good In Periods 5

भरपूर सोएं- पर्याप्त नींद लेने से आप पीरियड्स में अच्छा महसूस कर सकती हैं। बेकार में लेटे रहने से आपका मूड और खराब होता है। इससे ऊर्जा भी खत्म होती है इसलिए पर्याप्त नींद लें ताकि आप बिल्कुल खुश और तरोताजा महसूस कर सकें।

पीरियड्स में अच्छा महसूस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स photo icon6/6

Tips To Feel Good In Periods2

एक्सरसाइज करें- पीरियड्स के दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज आपके मन को खुश कर सकती है। इस दौरान वॉकिंग, साइकिल चलाना और स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकती हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होता है। Also Read - बच्चेदानी की सफाई के नुकसान क्या हैं? डॉक्टर से समझें क्या हैं इसे कराने के रिस्क