शरीर में लचीलापन होने से होते हैं ये 5 फायदे

शरीर का लचीलापन आपको दिल की बीमारियों और पीठ दर्द से दूर रखता है!

Written by Editorial Team | Updated : January 5, 2017 3:28 PM IST

1/6

Flexibility

योग और एक्सरसाइज करने से हमारा स्वास्थ्य तो सही रहता ही है साथ ही शरीर की बनावट भी काफी लचीली हो जाती है। शरीर का ये लचीलापन (Flexibility) आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है। जाने माने योग एक्सपर्ट रमन मिश्रा शरीर के फ्लेक्सिबल होने के कुछ ख़ास फायदों के बारे में बता रहे हैं।

2/6

Improves-functional-movements

आपका शरीर जितना ज्यादा लचीला होगा उतना ही घेरलू कामों को करने में आपको आसानी होगी जैसे कि झाडू लगाना या झुककर पोछा लगाना और ऐसे में अचानक नीचे झुकने या झुककर कोई वजनदार चीज उठाने में भी आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। इसलिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें।  Also Read - क्या गर्मियों में बीयर पीना शरीर को सच में ठंडा रखता है? हेल्दी समझने वाले जान लें सच्चाई

3/6

Prevents-lower-back-pain

पीठ की मांसपेशियां कठोर होने के कारण ही कई बार पीठ में दर्द होने लगता है जिससे रोजाना के कई कामों को करने में बहुत परेशानी होने लगती हैं। अगर आप ऑफिस में एक ही जगह बैठकर 12 घंटे तक काम करते हैं तो बहुत ज़रूरी है कि आप अपने शरीर को लचीला बनाएं जिससे आप बैक पेन की परेशानी से बच सकें।

4/6

Improves-posture

शरीर का लचीलापन कम होने से मांसपेशियों और जोड़ों पर जकड़न ज्यादा हो जाती है जिससे आपकी शारीरिक बनावट ख़राब होने लगती है। इसलिए रोजाना योग और एक्सरसाइज ज़रूर करें खासतौर पर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें इससे शरीर का लचीलापन आसानी से बढ़ जाता है और जोड़ों पर होने वाली जकड़न से भी आराम मिलता है।  Also Read - पुरुषों में इन 3 बीमारियों के कारण कम होने लगता है टेस्टोस्टेरोन, जानें इन बीमारियों के बारे में

5/6

Prevents-heart-disease

योग और एक्सरसाइज करने से धमनियों की जकड़न भी दूर हो जाती है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने की संभावना कम होती है। डॉक्टर अक्सर ही दिल के मरीजों को ऐसे ख़ास एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है।

6/6

Prepares-your-body-for-unexpected-strain

अगर आपका शरीर लचीला है तो किसी भी तरह की एक्सरसाइज या फिजिकल वर्क को करते समय इंजरी होने की संभावना काफी कम हो जाती है और वर्कआउट के दौरान किसी भी तरह के खिंचाव या तनाव के लिए आपके शरीर को तैयार रखता है।  Also Read - कब्ज से लेकर Dry Skin तक वात बिगड़ने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, इन आसान तरीकों से करे मैनेज