hamburger icon
A
Read in English

दौड़ते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, बूस्ट होगी एनर्जी

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: June 19, 2018, 2:35 PM

दौड़ते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, बूस्ट होगी एनर्जी photo icon1/6

Running 1

फिट रहने के लिए रोज दौड़ना अच्छी बात है। जो लोग प्रतिदिन दौड़ते हैं, उनके शरीर को एक्स्ट्रा ऊर्जा और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में इनकी कमी से आप दौड़ते वक्त थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट्स और ऊर्जा से भरपूर कुछ सुपर फूड्स को डायट में जरूर शामिल करें। रनिंग करने वालों को कौन से सुपर फूड्स अपने डायट में शामिल करना चाहिए, बता रही हैं सीनियर डायटिशन हिमांशी शर्मा।

दौड़ते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, बूस्ट होगी एनर्जी photo icon2/6

Running 2

केला- जो लोग प्रतिदिन रनिंग करते हैं, घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं, उन्हें हर दिन एक से दो केला खाना चाहिए। केला शरीर को फौरन ही ऊर्जा देता है। इसमें पोटैशियम, विटामिन बी 6 होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। इससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। ऐसे में दौड़कर जब घर वापस आएं, तो केले का सेवन जरूर करें। Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

दौड़ते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, बूस्ट होगी एनर्जी photo icon3/6

Running 3

अखरोट- ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई के साथ ही अखरोट एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुणों से भरपूर होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। यदि आप सुबह में हर दिन रनिंग करते हैं, तो ऊर्जा प्राप्त करने और हेल्दी माइंड पाने के लिए अखरोट खाएं।

दौड़ते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, बूस्ट होगी एनर्जी photo icon4/6

Running 4

चिया सीड्स– फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इसमें अधिक होन के साथ ही कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन भी मौजूद होता है। चिया सीड्स पानी को अवशोषित कर लेता है, जिससे इन्हें पानी में भिगोकर इनका सेवन करने से शरीर में काफी मात्रा में पानी पहुंचता है। दौड़ने से शरीर से पसीने के रूप में काफी पानी निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में यदि आप रनिंग कर रहें है, तो चिया सीड्स का सेवन करें। डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी। Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

दौड़ते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, बूस्ट होगी एनर्जी photo icon5/6

Running 5

नींबू- विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर नींबू शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने और आवश्यक ऊर्जा देने के लिए लाभकारी होता है। रनिंग करते हैं, तो नींबू का सेवन किसी भी रूप में करें। एक गिलास नींबू-पानी दौड़कर आने के बाद जरूर पी लें।

दौड़ते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, बूस्ट होगी एनर्जी photo icon6/6

Running 6

चेरी- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है चेरी। यदि दौड़ने के बाद आपके मांसपेशियों में दर्द रहता है या फिर सूजन की समस्या है, तो चेरी इन समस्याओं को कम करने में मदद करती है। ऊर्जावान और फिट रहते हुए दौड़ना चालू रखना चाहते हैं, तो चेरी प्रतिदिन खाना जरूरी है। Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां