अनिल कपूर की फिटनेस का राज
Anil Kapoor Fitness Secrets: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस ही उनकी पहचान है। 65 साल की उम्र में भी अनिल कपूर 40 साल के लोगों जैसी फिटनेस रखते हैं और उनकी यही फिटनेस लोगों को प्रेरित भी करती है। अनिल कपूर की तरह ही उनकी बेटी सोनम कपूर भी काफी हेल्दी लाइफस्टाइल जीती हैं। हाल ही में सोनम ने अपने पिता अनिल कपूर की फिटनेस के कुछ सीक्रेट्स शेयर किए।
