सिद्धार्थ शुक्ला कैसे दिखते हैं इतने हैंडसम और डैशिंग, ये है उनका फिटनेस, वर्कआउट और डाइट सीक्रेट्स

40 वर्षीय डैसिंग और हैंडसम हंक सिद्धार्थ शुक्ला अपनी फिटनेस के लिए क्या-क्या करते हैं, जानें उनका फिटनेस, वर्कआउट और डाइट प्लान....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 19, 2021, 1:36 PM

सिद्धार्थ शुक्ला कैसे दिखते हैं इतने हैंडसम और डैशिंग, ये है उनका फिटनेस, वर्कआउट और डाइट सीक्रेट्स photo icon1/5

सिद्धार्थ शुक्ला की फिट बॉडी का राज है ये डाइट और वर्कआउट प्लान

Sidharth Shukla Fitness & Diet Secrets: सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) एक मॉडल और टैलेंटेड एक्टर हैं। कई टीवी सीरियल में काम कर चुके सिद्धार्थ को नाम और शोहरत धारावाहिक बालिका वधु, दिल से दिल तक और रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Big Boss 13) में बतौर विजेता के रूप में मिली। बिग बॉस 13 के बाद सिद्धार्थ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज ये दोनों सिडनाज (Sidnaz) के नाम से मशहूर हो चुके हैं। हाल ही में सिद्धार्थ और शहनाज गिल को करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में देखा गया। इनकी आपस की केमेस्ट्री और बॉन्डिंग बेहतरीन है। 40 वर्षीय डैसिंग, हैंडसम हंक लाखों लड़कियों के हार्ट थ्रोब बन चुके हैं। एक्टिंग में खुद को साबित कर चुके सिड (Sid) अपनी फिटनेस के लिए क्या-क्या करते हैं, जानें यहां (Sidharth Shukla Fitness & Diet Secrets in Hindi)....

सिद्धार्थ शुक्ला कैसे दिखते हैं इतने हैंडसम और डैशिंग, ये है उनका फिटनेस, वर्कआउट और डाइट सीक्रेट्स photo icon2/5

सिद्धार्थ शुक्ला फिटनेस पर देते हैं काफी ध्यान

एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ (Sidharth Shukla Fitness) ने कहा था कि उन्हें एक्सरसाइज करना काफी पसंद है और 14 वर्ष की उम्र से ही एक्सरसाइज करने लगे थे। वजन अधिक था, लेकिन जब वे लगातार वर्कआउट करने लगे तो उन्हें एहसास हुआ कि इससे वजन काफी कम हुआ है। उसके बाद से एक्सरसाइज, वर्कआउट को सिड ने अपनी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना लिया। शूटिंग से पहले भी वे सुबह ही जिम पहुंच जाते हैं। वे कभी भी जिम में अपना मोबाइल लेकर नहीं जाते हैं। मोबाइल आपका ध्यान भटकाता है और वे वर्कआउट के दौरान पूरा फोकस फिटनेस गोल पर ही देते हैं।  Also Read - शरीर का बार-बार वजन बढ़ना कहीं कोई बीमारी तो नहीं? कौन से चेकअप कराकर पता लगाएं?

सिद्धार्थ शुक्ला कैसे दिखते हैं इतने हैंडसम और डैशिंग, ये है उनका फिटनेस, वर्कआउट और डाइट सीक्रेट्स photo icon3/5

जिम जाना नहीं भूलते सिड

सप्ताह में 6 दिन सिड जिम जरूर जाते हैं। जिम में वे 2 घंटे कड़ी मेहनत करते हैं। वेट ट्रेनिंग करना उन्हें अधिक पसद है। सुबह साढ़े पांच बजे उठकर आधे घंटे में जिम पहुंचते हैं और वहां 2 घंटे लगातार वर्कआउट (Sidharth Shukla workout plan in Hindi) करते हैं। जिम में वे ट्रेडमिल पर भी कुछ मिनट दौड़ना पसंद करते हैं। इससे उन्हें कैलोरी बर्न करने में काफी मदद मिलती है।

सिद्धार्थ शुक्ला कैसे दिखते हैं इतने हैंडसम और डैशिंग, ये है उनका फिटनेस, वर्कआउट और डाइट सीक्रेट्स photo icon4/5

फिट रहने के लिए करते हैं डांस, खेलते हैं स्पोर्ट्स

बचपन में स्कूल के दिनों से ही उन्हें स्पोर्ट्स खेलने में काफी दिलचस्पी थी। सिड एक फिटनेस फ्रीक हैं। डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लेते हैं क्योंकि डांस करने से एक दिन में काफी कैलोरी बर्न हो जाती है। फिट और हेल्दी रहने के लिए उनकी रूटीन में स्पोर्ट्स और डांस जरूर शामिल होते हैं। यदि आपको एक्सरसाइज और योग करने में मजा नहीं आता है, तो आप अपनी पसंदीदा डांस क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं। इससे वजन भी तेजी से कम होगा।  Also Read - क्या कार्डियो करने का गलत तरीका हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है? सही तरीका क्या है

सिद्धार्थ शुक्ला कैसे दिखते हैं इतने हैंडसम और डैशिंग, ये है उनका फिटनेस, वर्कआउट और डाइट सीक्रेट्स photo icon5/5

सिद्धार्थ शुक्ला का डाइट चार्ट

उन्हें हेल्दी और घर का खाना पसंद है। उनकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स जरूर शामिल होते हैं। नाश्ते में वे अंडा, ओट्स, प्रोटीन शेक जैसी हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं। दिन में दाल, हरी सब्जी, रोटी, सलाद तो रात में अंडा, जौ, बाजरे से बनी रोटी खाना पसंद करते हैं। ये सभी फूड्स आयरन, प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ ही शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। जब वे जंक फूड का सेवन करते हैं, तो लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों से अपने घर जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source