Crash Diet Main Hindi
आपने डिनर में केवल सूप लिया और अब आप सोने की तैयारी में हैं। लेकिन आपका दिमाग और पेट कह रहे हैं कि आपको और कुछ भी खाना चाहिए। आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और इसीलिए कम खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि पतले होने के चक्कर में इस तरह भूखा रहना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। जी हाँ, मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट प्रिया कथपाल बता रही हैं कितना सही या गलत है आपका भूखे रहना या क्रैश डाइट अपनाना ।