वजन कम करना है तो ज़रूर पढ़ें ये हेल्दी डायट से जुड़ी 5 किताबें

इन किताबों को पढ़कर आप ये जान सकते हैं कि वजन कम करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं!

Written by Editorial Team | Published : June 1, 2017 3:28 PM IST

1/6

Weight-loss Books In Hindi

आज के जमाने में हर कोई अपना वजन कम करके एकदम फिट दिखना चाहता है। इसके लिए लोग कोई भी तरीका अपनाने को तैयार हैं लेकिन अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं और आप को समझ नहीं आ रहा है कि कहां से शुरुवात करें तो हम यहां आपको कुछ ख़ास किताबों के बारे में बता रहे हैं। इन किताबों से आपको हेल्दी तरीके से वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी।

2/6

Lose Your Weight In Hindi

डोंट लूज योर माइंड लूज योर वेट - रुजुता दिवाकर (Don't lose your mind lose your weight by Rujuta Diwekar) : करीना कपूर की न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता बताती हैं कि अगर आप वजन कम करने के लिए अपनी डायट में से कार्बोहाइड्रेट का सेवन पूरी तरह बंद कर देते हैं तो यह गलत तरीका है। इसी तरह के कुछ और ख़ास टिप्स जानने के लिए आप इस किताब को पढ़ें।  Also Read - चेहरे पर पिगमेंटेशन क्यों हो जाती है? 3 नुस्खे दिलाएंगे झाइयों से छुटकारा

3/6

The Great Indian Diet In Hindi

दि ग्रेट इंडियन डायट–शिल्पा शेट्टी (The Great Indian Diet by Shilpa Shetty): शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं और इससे जुड़ा अपना सारा अनुभव उन्होंने एक किताब में लिखा है। अगर आप भी खुद को उनकी तरह हमेशा फिट रखना चाहते हैं तो इस किताब को एक बार ज़रूर पढ़ें।

4/6

Detox Diet In Hindi

दि डेटोक्स डायट- सोनाली सभरवाल (The Detox Diet by Shonali Shaberwal): इस किताब में सोनाली ने डेटोक्स डायट को लेकर भरपूर जानकारी दी है और यह हम सभी जानते हैं कि शरीर से खराब टोक्सिन को बाहर निकालने के लिए डेटोक्स डायट बहुत ज़रूरी है। मशहूर अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडिस भी उनसे डायट टिप्स लेती रहती हैं।  Also Read - भारत में अभी भी कई बच्चे कैंसर अस्पताल देर से क्यों पहुंचते हैं? कैसे थोड़ी जागरूकता बच्चे की जान बचा सकती है

5/6

Losing It In Hindi

लूजिंग इट – ध्रुव गुप्ता और प्राची गुप्ता (Losing it by Dhruv Gupta & Prachi Gupta) : ध्रुव गुप्ता फिथो (Fitho ) नामक डायट-फिटनेस प्लान के फाउंडर हैं और उन्होंने इस पद्धति की मदद से वजन कम करने को काफी आसान प्रक्रिया बना दिया है। अगर आप बहुत आसान तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो इस किताब को पढ़ें।

6/6

Wholesome Kitchen In Hindi

दि होलसम किचन – पूजा ढींगरा (The Wholesome Kitchen by Pooja Dhingra) : इस किताब में उन्होंने डायट को लेकर सारी जानकारी दी है कि जब आप वजन कम करने के लिए सोचते हैं तो आपको अपनी डायट में क्या क्या बदलाव लाने चाहिए। इसमें हेल्दी डेजर्ट, ब्रेकफास्ट इत्यादि के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। सारी जानकारी के लिए आप इस किताब को ज़रूर पढ़ें।  Also Read - छोटे बच्चों में बढ़ रहे हैं इन 5 तरह के कैंसर के मामले, जानें क्या हैं इनके लक्षण और कारण