Sirsasana
शीर्षासन करने के तीन चीजें सबसे ज़रूरी होती हैं – मजबूती, बैलेंस और निडर होना। कई लोग ऐसा कहते हैं कि बहुत प्रयास के बाद भी वे शीर्षासन नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए ज़रूरी है कि पहले आप शरीर को खूब मजबूत बनाएं और कुछ योगासनों की मदद से बैलेंस करने की क्षमता का विकास करें। योगा टीचर सुनैना रेखी यहाँ ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में बता रही हैं जो शरीर को मजबूत बनाने के साथ बैलेंस करने की क्षमता का भी विकास करते हैं। ध्यान रखें इन्हें करते समय कभी भी जल्दबाजी न करें।