सेलेब्रिटीज की फिटनेस का सीक्रेट हैं ये वाले योगासन
International Yoga Day 2025: योग फिट और हेल्दी रहने का सबसे कारगर तरीका है। क्योंकि, अगर आप नियमित योग का अभ्यास करते हैं तो इससे आपको मेंटली हेल्दी और फिजकली फिट रहने में मदद हो सकती है। आज के समय में योग देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट कर रहा है। वहीं, बॉलीवुड में भी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) करीना कपूर (Kareena Kapoor), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) से लेकर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अन्य कई सेलेब्स योगासनों का नियमित अभ्यास करते हैं।
