7 नैचुरल हेल्थ ड्रिंक्स जो तुरंत दिलाते हैं तनाव से राहत

डायटीशियन जसलीन कौर बता रही हैं कुछ ड्रिंक्स के बारे में जो तनाव के क्षणों में आपको राहत देते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : April 16, 2018, 6:03 PM

7 नैचुरल हेल्थ ड्रिंक्स जो तुरंत दिलाते हैं तनाव से राहत photo icon1/8

S1

जब हमारा शरीर तनाव में होता है, तो शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत अधिक होती है। ड्राईफ्रूट्स, सब्जियां, ब्लूबेरी, मछली, अंजीर, दही और केले जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन खाने से तनाव में होने वाली आंतरिक क्षति को रोकने व तनाव से लड़ने में मदद मिलती है। डायटीशियन और जस्ट डायट क्लिनिक की संस्थापक जसलीन कौर बता रही हैं कुछ ड्रिंक्स के बारे में जो तनाव के क्षणों में तुरंत आपको राहत देते हैं।

7 नैचुरल हेल्थ ड्रिंक्स जो तुरंत दिलाते हैं तनाव से राहत photo icon2/8

S2

गाजर और टमाटर की स्मूदी: गाजर और टमाटर फाइबर के अच्छे स्रोत हैं जो शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होत हैं और तनाव को कम करते हैं। टमाटर विटामिन ए, के और सी तथा पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत हैं। गाजर भी विटामिन ए का एक बड़ा स्रोत है और विटामिन सी और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है।  Also Read - सिगरेट पीने और तंबाकू खाने वाले लोगों में बढ़ता है इन 5 कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें निकोटीन की लत खतरनाक क्यों है?

7 नैचुरल हेल्थ ड्रिंक्स जो तुरंत दिलाते हैं तनाव से राहत photo icon3/8

S3

पपीता स्मूदी: पपीता में कैरोटीनॉड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। पपीता में पाए जाने वाले पोषक तत्वों से हमारी सेहत को कई फायदे होते हैं। पपीता विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है।

7 नैचुरल हेल्थ ड्रिंक्स जो तुरंत दिलाते हैं तनाव से राहत photo icon4/8

S4

तुलसी या पेपरमिंट चाय में एंटी-इनफ्लामेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, पाचन, उत्तेजक, और तनाव से राहत देने वाले गुण होते हैं, जो कि प्राकृतिक उपचार में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बहुत प्रभावी और लोकप्रिय पेय भी है। यह हार्मोन संतुलन में मदद करता है, तनाव को कम करता है और चिंता कम करता है। Also Read - गुजरात में बेबेसिया संक्रमण से 2 शेरों की मौत, जानें यह वायरस इंसानों में फैलता है या नहीं?

7 नैचुरल हेल्थ ड्रिंक्स जो तुरंत दिलाते हैं तनाव से राहत photo icon5/8

S5

मसाला छास: दही से बननेवाला मठ्ठा या छास स्ट्रेस लेवल कम करने में मदद करता है। यह तनाव हार्मोन के स्तर को भी संतुलित करता है। छास पाचन को बढ़ावा देने वाले अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो कि शरीर को कम कैलोरी के साथ अच्छा पोषण प्रदान करता है।

7 नैचुरल हेल्थ ड्रिंक्स जो तुरंत दिलाते हैं तनाव से राहत photo icon6/8

S6

ब्लूबेरी स्मूदी: ब्लूबेरी स्ट्रेस से लड़ने में हमारी मदद करती है। ब्लूबेरी में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी होते हैं, ये दोनों तनाव कम करने में मदद करते हैं। Also Read - होम्योपैथी पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए कैसे काम करती है?

7 नैचुरल हेल्थ ड्रिंक्स जो तुरंत दिलाते हैं तनाव से राहत photo icon7/8

S7

अदरक नींबू पानी: अदरक में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, अदरक तनाव के दौरान शरीर को शांत रखता है। नींबू विटामिन से भरपूर होता है जो तत्काल ऊर्जा व शक्ति प्रदान करता है।

7 नैचुरल हेल्थ ड्रिंक्स जो तुरंत दिलाते हैं तनाव से राहत photo icon8/8

S8

कैमोमाइल चाय: यह तनाव घटाने और मन को शांत करने में मदद करती है। कोमल कैमोमाइल फूलों को गर्म पानी में डाल कर बनानेवाली, इस चाय से रात में अच्छी नींद आती है। आप चाय बनाने के लिए ताजा या सूखे कैमोमाइल फूलों का उपयोग कर सकते हैं। कैमोमाइल में राहत देनेवाले गुण होते हैं जो दर्द कम करता है और दिनभर की थकान से राहत दिलाता है। Also Read - क्या प्रेग्नेंसी में बार-बार गुस्सा आना सामान्य है? डॉक्टर बता रहे हैं मूड स्विंग्स को ठीक करने ते टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source