hamburger icon
A
Read in English

सुबह की कुछ आदतें जिनसे बढ़ता है आपका वजन

जब आप एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं तो यह आपकी एनर्जि लेवल को बढ़ाने का कार्य करता है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: September 15, 2018, 5:02 PM

सुबह की कुछ आदतें जिनसे बढ़ता है आपका वजन photo icon1/5

Skipping-Breakfast

हमारा ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है और अगर हम इसे नहीं करते हैं तो यह मेटाबॉलिज्म और फैट बर्निंग की क्षमता को प्रभावित करता है। जब आप एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं तो यह आपकी एनर्जि लेवल को बढ़ाने का कार्य करता है जिससे आपका शरीर कार्य कर सके। इसके अलावा यह ग्लूकोज़ लेवल को भी स्थिर करने का कार्य करता है।

सुबह की कुछ आदतें जिनसे बढ़ता है आपका वजन photo icon2/5

Water-2

सबसे पहले आपको सुबह एक ग्लास पानी या नींबू पानी पीना चाहिए। पानी पीने से पाचन प्रक्रिया सही रहती है, बॉडी का तापमान ठीक रहता है और पोषक तत्वों का भी संतुलन बना रहता है। इसके अलावा सुबह पानी पीने से हम ब्रेकफास्ट भी सीमित मात्रा में करते हैं। Also Read - मानसून में गले में खराश और खांसी को कैसे ठीक करें?

सुबह की कुछ आदतें जिनसे बढ़ता है आपका वजन photo icon3/5

Oversleeping

जैसा कि आप जानते हैं कि कम सोने से हमें वजन कम करने में भी सहायता मिलती है वहीं अगर हम ज्यादा सोते हैं तो इससे हमारा वजन बढ़ जाता है। प्लॉस वन (PLoS ONE ) में छपी एक स्टडी के अनुसार जो लोग रात में 10 घंटे से ज्यादा सोते हैं उनमें बीएमआई 7 से 8 घंटे सोने वाले लोगों से ज्यादा पाया जाता है।

सुबह की कुछ आदतें जिनसे बढ़ता है आपका वजन photo icon4/5

Eating-processed-foods

ब्रेकफास्ट ना करना वजन कम करने की प्रक्रिया के लिए हानिकारक हो सकता है ठीक वैसे ही ब्रेकफास्ट के दौरान प्रॉसेस्ड फूड को खाना वजन को बढ़ाने का काम करता है। एक अनहेल्दी ब्रेकफास्ट वजन बढ़ने का कारण बन सकता है साथ ही यह आपकी किसी पुरानी बीमारी के खतरे को भी बढ़ा सकता है। Also Read - 80 वर्षीय मरीज का सफल Knee Replacement, जानें डायबिटीज, हार्ट डिजीज और बढ़ती उम्र में कैसे संभव हुआ घुटने का प्रत्यारोपण

सुबह की कुछ आदतें जिनसे बढ़ता है आपका वजन photo icon5/5

Sunlight

जब आप सुबह जगें तो बाहर जाएं और सूरज की धूप का आनंद लें, सुबह सूरज की धूप ना लेना हमारे वजन घटाने की प्रक्रिया के लिए हानिकारक हो सकता है। सूरज की धूप मेटाबॉलिज्म रेट को तेज करने का कार्य करती है। स्टडी के अनुसार, अल्ट्रा वॉयलेट रेज (UV) मोटापे और मेटाबॉलिक सिंड्रोम को रोकने का भी काम करती हैं।