Morning Exercise Tips 1
आज की भागती दौड़ती और अस्वस्थ जीवनशैली को अगर व्यवस्थित करना चाहते हैं तो सुबह-सुबह एक्सरसाइज करें। आपको तमाम बीमारियों से सुरक्षा तो मिलेगी ही साथ ही साथ आपकी बॉडी फिटनेस भी मेंटेन रहेगी। जिन लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं और वो अपने बॉडी की फिटनेस को बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी एक्सरसाइज करें, जिन्हें करने में बहुत अधिक समय नहीं लगेगा। ये ऐसे ईजी एक्सरसाइज हैं, जिनके लिए सिर्फ 10 से 20 मिनट ही काफी है और आप पा सकते हैं जिम में घंटों पसीना बहाकर मिलने वाले लाभ के बराबर फायदे।
