वेट लॉस ना होने के कारण क्या हैं?
Common weight loss mistakes- वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट सबसे जरूरी बताए जाते हैं। लेकिन, कई बार डाइटिंग करने के बावजूद वेट लॉस नहीं (No weight loss) होता है। अगर आपकी परेशानी भी यही है तो हो सकता है कि आप डाइटिंग तो करते हैं लेकिन, आपसे कुछ गलतियां भी हो रहीं हों। इन्हीं गलतियों की वजह से बहुत मेहनत करने के बावजूद भी आपका वजन बिल्कुल भी कम नहीं हो पाता और आपकी टेँशन दिन-ब-दिन बढ़ सकती है। यहां पढ़ें उन्हीं वेट लॉस मिस्टेक्स (weight loss mistakes) के बारे में जो आपको स्लीम-ट्रिम बनने नहीं देतीं।
