Makhana Benefits
मखाने को अंग्रेजी में फॉक्स नट्स (fox nuts) कहते हैं। मखाना खाने के कई लाभ होते हैं, इसलिए इसे सबसे हेल्दी स्नैक्स में शामिल किया जाता है। यह काफी हल्का होता है लेकिन पेट को जल्दी भरता है, जिससे आप अधिक देर तक बिना कुछ खाए रह सकते हैं। अक्सर लोग शाम में स्नैक्स के रूप में चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, बिस्किट, ऑयली या शुगरी फूड्स खाते हैं, लेकिन अब से मखाना खाएं। फ्रेंच फ्राइज, बिस्किट, चिप्स आदि सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप स्वस्थ विकल्प के बारे में सोचें। मखाना आपके लिए एक स्वस्थ स्नैक्स हो सकता है। इसके सेवन से ना सिर्फ आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं, बल्कि वजन (Makhana for weight loss in hindi)भी कम होता है। आजकल, मखानों की मांग प्रतिदिन बढ़ रही है। स्वस्थ और संतुलित मात्रा में मखाने का सेवन वजन (Makhana for weight loss in hindi) कम करने में काफी हद तक मदद करता है। बाजार में उपलब्ध रोस्टेड, सॉल्टेड, पैकेट में उपलब्ध मखानों में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए ये वजन घटाने के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करते हैं। 40 से 50 ग्राम भुने हुए मखानो में लगभग 180 कैलोरी होती है। इनमें सैचुरेटेड फैट और सोडियम नहीं होता है। बिना घी या तेल के इन्हें खाने से अधिक लाभ मिलता है। जानें, मखाना वजन कम करने में कैसे मदद करता है।
