
MANGO RECIPES
Ingredients for the dressing: Apple cider vinegar – 1 tsp, sea salt- as per taste, lemon- as per taste, black pepper: pinch to add taste
Ingredients for the dressing: Apple cider vinegar – 1 tsp, sea salt- as per taste, lemon- as per taste, black pepper: pinch to add taste
मैंगो सालसा : अपने बच्चे को बटर नाइफ दें और आम के छोटे-छोटे टुकड़े काटने को कहें। आप साथ में थोड़ा खीरे और चेरी टोमेटो भी बारीक काट लें। इन सब को अच्छे से मिलाएं और उसमें नमक, काली मिर्च और पुदीने की कुछ पत्तियां डालें। आपका मैंगो सालसा तैयार है।
चीज केक : पांच डाइजेस्टिव बिस्किट लें और उसमें एक चम्मच बटर मिलाकर इसे ग्राइंड कर लें। आप अपने बच्चे से कहें कि इसे वे चीज केक मोल्ड में डाले और चम्मच से फ्लैट करें। इसके बाद इसमें क्रीमी चीज की लेयर डालें और फिर सबसे ऊपर आम के टुकडें रखें। इसे आधे घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें और फिर इसे खाएं।
मैंगो चिकन सैंडविच : रोस्टेड चिकन के कुछ स्लाइसेज काट लें। अब एक बन लें और उसे बीच से काट लें। अपने बेबी से कहें कि वो आम को बटर नाइफ की मदद से टुकड़ों में काटे। अब आप बन के बीच में आम के टुकड़े, चिकेन के स्लाइस लगायें और आपका मैंगो चिकन सैंडविच तैयार है।
मैंगो पाई : जो रेसिपी आपने चीज केक बनाने के लिए इस्तेमाल की उसी रेसिपी का इस्तेमाल करके आप मैंगो पाई भी बना सकते हैं। बस आप क्रीमी चीज़ की जगह फेंटी हुई क्रीम का इस्तेमाल करें।
मैंगो स्मूदी : आप आम का इस्तेमाल स्मूदी बनाने में भी कर सकते हैं। आम में थोडा सा दही, पुदीने की पत्तियां और शहद मिलाएं और इसे ब्लेंड करके हेल्दी स्मूदी बना लें।