वर्कआउट से पहले खाएं ये 4 चीज़ें, होगा ज्यादा फायदा

क्‍या आप खाली पेट वर्कआउट करते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 3:26 PM

वर्कआउट से पहले खाएं ये 4 चीज़ें, होगा ज्यादा फायदा photo icon1/5

Workout Hindi

कुछ लोग मानते हैं कि वर्कआउट करने से पहले कुछ नहीं खाना चाहिए। हालांकि मुंबई की डाइटिशन और स्‍पोर्ट्स न्‍यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा अग्रवाल इस बात से इत्‍तेफाक नहीं रखती हैं। उनके अनुसार प्री-वर्कआउट मील से आपकी बॉडी एक्‍सरसाइज के दौरान और दिनभर एनर्जी से भरी रहती है। लेकिन कुछ भी खा लेना सही नहीं है। आइए जानते हैं वर्कआउट से पहले क्‍या खाया जा सकता है।

वर्कआउट से पहले खाएं ये 4 चीज़ें, होगा ज्यादा फायदा photo icon2/5

Oats1 Hindi

ओट्स-इस हल्‍के और हेल्‍दी फूड को जल्‍दी से खाया जा सकता है। अगर आप सुब‍ह के समय वर्कआउट करते हैं तो ये आपके लिए पूरी तरह से फिट है और इससे पेट फूलने जैसी समस्‍या भी नहीं होती। ये धीरे-धीरे पचता है और ब्लड्स्ट्रीम में धीरे-धीरे एनर्जी जारी करता है।  Also Read - साइनस की समस्या है तो रोज सुबह करें ये 5 योगासन, मिलेगा आराम

वर्कआउट से पहले खाएं ये 4 चीज़ें, होगा ज्यादा फायदा photo icon3/5

Cornflex Hindi

कॉर्नफ़्लेक्स-इसे खाने से वर्कआउट के लिए जरूरी पोषक तत्‍व मिलेंगे। इसमें भारी मात्रा में फाइबर होते हैं। इसे ज्‍यादा टेस्‍टी बनाने के लिए इसमें आप दूध और कटा हुआ केला मिला सकते हैं।

वर्कआउट से पहले खाएं ये 4 चीज़ें, होगा ज्यादा फायदा photo icon4/5

Dosa Hindi

मूंग की दाल का डोसा- वर्कआउट से पहले अगर आप हेवी नाश्‍ते से बचना चाहते हैं तो ये बेहतर ऑप्‍शन है। ध्‍यान रहे कि इसे भारी मात्रा में ना खाएं। इसके साथ आप एक गिलास दूध और छाछ ले सकते हैं।  Also Read - सिगरेट पीने और तंबाकू खाने वाले लोगों में बढ़ता है इन 5 कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें निकोटीन की लत खतरनाक क्यों है?

वर्कआउट से पहले खाएं ये 4 चीज़ें, होगा ज्यादा फायदा photo icon5/5

Sandwiich Hin

पनीर सैंडविच- इसमें कार्बोहाइड्रेड की मात्रा अधिक और कम मात्रा में प्रोटीन होता है। जबकि पनीर में ये दोनों सही मात्रा में पाए जाते हैं। इसे बनाना भी आसान है और ये टेस्‍टी और पेट भरने वाला नाश्‍ता भी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source