hamburger icon
A
Read in English

बॉडी के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कम करें फैट

सेल्युलाईट फैट से छुटकारा पाना मुश्किल काम होता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 3:29 PM

बॉडी के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कम करें फैट photo icon1/7

Yoga-for-buttocks And Body Fat

क्या आप जानते हैं कि बॉडी फैट विभिन्न तरह का होता है? आपको जानकार हैरानी होगी कि सभी तरह के बॉडी फैट से स्वास्थ्य जोखिम नहीं होते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट रौशनी शाह आपको बता रही हैं कि शरीर के किन-किन हिस्सों में किस तरह का फैट होता है और इनसे स्वास्थ्य को क्या खतरा हो सकता है।

बॉडी के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कम करें फैट photo icon2/7

Belly-fat And Types Of Body Fat

बेली फैट- पेट में वसा होने के मतलब आंत में वसा होना है, जोकि अच्छी खबर नहीं है। अगर आपका पेट फैला हुआ नहीं हैं, तो ये वसा आपकी स्किन में छिपा हो सकता है, जो चयापचय को धीमा और हार्मोन की वृद्धि कम कर सकता है। इससे डायबिटीज और हाई बीपी का खतरा होता है। Also Read - बारिश के मौसम में क्या आपको भी पेट में दर्द, गैस और अपच हो रही है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

बॉडी के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कम करें फैट photo icon3/7

Back-fat And Types Of Body Fat

बैक फैट- ये वसा भी आंत में होता है और ये ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल से जुड़ा हुआ है। इससे छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज़ करनी बहुत ज़रूरी है।

बॉडी के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कम करें फैट photo icon4/7

Fat-on-buttocks-and-hips And Types Of Body Fat

बटक्स और हिप्स फैट- ये आपके बटक्स और हिप्स की त्वचा के नीचे का फैट होता है। ये एडीपोनेक्तिन (adiponectin) हार्मोन का उत्पादन बढ़ा सकता है, जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। ये धीरे-धीरे जमना शुरू होता है और इससे छुटकारा पाना भी मुश्किल होता है।  Also Read - मानसून में लोगों को क्यों हो रही फूड पॉइजनिंग? एक्सपर्ट्स से जानें किन खानपान की आदतों में करें बदलाव

बॉडी के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कम करें फैट photo icon5/7

Thigh-fat And Types Of Body Fat

थाई फैट- ये भी त्वचा के नीचे का फैट है, इसे सेल्युलाईट भी कहते हैं। सेल्युलाईट एक जिद्दी फैट होता है और इसे दूर करना भी मुश्किल होता है। सबसे बड़ी बात कि सेल्युलाईट फैट को किस तरह की डायट और एक्सरसाइज़ से दूर किया जा सकता है, इस संबंध में कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है।

बॉडी के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कम करें फैट photo icon6/7

Arm-fat And Types Of Body Fat

आर्म फैट- ये आपके हाथ के निचले वाले हिस्से में त्वचा के भीतर का फैट है और इससे कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होती है। हालांकि इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है। इसे हटाने के लिए अधिक एक्सरसाइज़ और कम कैलोरी वाले फूड्स में कटौती ज़रूरी है।  Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां

बॉडी के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कम करें फैट photo icon7/7

Neck-and-shoulder-fat And Types Of Body Fat

नेक और शोल्डर फैट- ब्राउन फैट आमतौर पर आपकी गर्दन और कंधों पर जमा हो जाता है। ये फैट का अच्छा प्रकार है, जो शरीर के वजन को कम करने से जुड़ा हुआ है।