मलाइका अरोड़ा ने लॉक़डाउन में फिट रहने के लिए बताए ये योगासन
Malaika Arora Yoga Pose in Hindi: 21 जून को पूरी दुनिया में 'विश्व योग दिवस' (International Yoga Day 2021) सेलिब्रिट किया जाता है। योग का महत्व हम सभी के जीवन के लिए बहुत अधिक है। इसके जरिए हम लंबी उम्र तक स्वस्थ बने रह सकते हैं। योग ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हेल्दी रखता है। नियमित रूप से योग (Yoga in hindi) का अभ्यास करने से आप कई गंभीर रोगों से बचे रह सकते हैं। हड्डियों, मांसपेशियों की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है। कोरोना काल में योग का महत्व (Malaika Arora Yoga on International Yoga Day) और भी ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि अधिकतर लोगों को स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंग्जायटी की समस्या बढ़ गई है। साथ ही घर में बैठकर काम करने से लोगों को कमर दर्द, पीठ दर्द, गर्दन दर्द के साथ ही शरीर में रक्त संचार की कमी जैसी समस्या भी देखने को मिल रही है। इस कोरोना काल में फिल्म सेलिब्रिटीज भी फिजिकली और मेंटली खुद को फिट रहने के लिए योग के प्रति काफी ध्यान दे रहे हैं। फिल्म एक्ट्रेस में योग करने में सबसे ऊपर शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम पहले आता है। अक्सर मलाइका अरोड़ा अलग-अलग योग पोज अपने इंस्टाग्राम (Malaika Arora Instagram yoga poses) पर शेयर करती हैं और फायदे (Yoga Benefits) भी बताती हैं। मलाइका ने कोरोना काल के कारण हुए लॉक़डाउन (Corona pandemic lockdown) में खुद को मेंटली-फिजिकली फिट (Malaika Arora Fitness) रहने के लिए कुछ खास योग का अभ्यास करती हैं। ये कुछ ऐसे योग हैं, जो ना सिर्फ आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि तनाव (Stress), अवसाद (Depression), चिंता (Anxiety) जैसी समस्याओं को भी कम करते हैं। लॉकडाउन में हर किसी के जीवन का संतुलन बिगड़ गया है, ऐसे में मलाइका लाइफ, वर्क बैलेंस बनाए रखने वाले योग भी अपने फैंस को करने की सलाह देती हैं।