De-stress Hindi
जब आप ऑफिस में काम की वजह से तनाव या स्ट्रेस महसूस करते हैं तो आप क्या करते हैं? हमने यह सवाल कई लोगों से पूछा। उन्होंने जो जवाब दिए वो हम लिख रहे हैं यहां, ताकि जब आपको अगली बार तनाव महसूस हो तो आप पा सकें आसानी से तनाव से राहत।

बबल रैप फोड़ना- यह एक ऐसा काम है जो न केवल मेरा ध्यान भटकाने का काम करता है बल्कि ऑफिस में मुझे शांत रहने में मदद करता है। लेकिन यह नशे की तरह भी है।- सहेली
मेर पास मेरे दराज में एक नेल पेंट की शीशी है और हर बार जब मैं निराश या स्ट्रेस्ड महसूस करती हूं, तो मैं अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगाती हूं। यह मुझे रीफ्रेश करती है और मेरा मूड भी ठीक कर देती है।- श्रुति
ऑफिस के तनाव से राहत पाने और दोबारा काम शुरु करना मेरे लिए तब बहुत आसान हो जाता है, जब मुझे मिलती है एक कप बढ़िया कॉफी। - दीपाली
मेरे लिए,जो तरकीब हमेशा काम करती है वह है कागज़ पर तस्वीरें बनानाI यह मुझे मेरे दिमाग को आराम दिलाने में मदद करती है।- ज्योति
मैं अपनी आँखें बंद करती हूं और गहरी सांसें लेती हूं। मैं योग और ध्यान करती हूं, ताकि ऑफिस में और घर पर तनाव से बच सकूं।- तानिया