गेंदबाजी-बल्लेबाजी के साथ जबरदस्त बॉडी से भी दीवाना बनाते हैं क्रिकेटर दीपक चाहर, फिट बॉडी के लिए यूं करते हैं मेहनत

Deepak Chahar Fitness: कोलंबो में भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के दूसरे मैच को जिताने वाले गेंदबाज दीपक चाहर जिम में वर्कआउट के दौरान भी कड़ी मेहतन करते हैं। दीपक चाहर का फिटनेस सीक्रेट्स जानें....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 21, 2021, 6:56 PM

गेंदबाजी-बल्लेबाजी के साथ जबरदस्त बॉडी से भी दीवाना बनाते हैं क्रिकेटर दीपक चाहर, फिट बॉडी के लिए यूं करते हैं मेहनत photo icon1/4

स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर की धांसू बॉडी का राज

Deepak chahar Fitness Routine in Hindi: इन दिनों कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज मैच (India vs Sri Lanka ODI) खेला जा रहा है। पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी और दूसरा मैच भी कांटे के टक्कर के बाद भारत ने ही जीता। भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के दूसरे मैच को जिताने का श्रेय जाता है गेंदबाज दीपक चाहर को। दीपक (Deepak chahar in Hindi) ने 82 गेंद में 69 रन बनाए, जिसमें कई चौके, छक्के भी शामिल थे। दीपक ने भुवनेश्वर कुमार के साथ एक बेहतरीन पारी खेलते हुए मैच को टीम इंडिया की झोली में डाल दिया। उन्होंने कुछ ऐसे बेहतरीन शॉट्स मारे कि वे गेम चेंजर बन गए। इस मैच के बाद से ही दीपक चाहर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि, दीपक एक बॉलर हैं, लेकिन दूसरे मैच में अपनी बल्लेबाजी (Deepak chahar batting in Hindi) का भी हुनर दिखा दिया उन्होंने। क्रिकेट की धमाकेदार बॉलिंग और बैटिंग से तो दीपक चर्चा में हैं हीं, वे अपनी फिट बॉडी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वे वर्कआउट वीडियोज (Deepak chahar Workout Videos) शेयर करते रहते हैं और फैंस के ढेरों लाइक्स, कमेंट्स पाते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाई है दीपक चाहर ने इतनी धांसू बॉ़डी और उनका फिटनेस रूटीन, सीक्रेट्स (Deepak chahar fitness secrets) क्या है....

गेंदबाजी-बल्लेबाजी के साथ जबरदस्त बॉडी से भी दीवाना बनाते हैं क्रिकेटर दीपक चाहर, फिट बॉडी के लिए यूं करते हैं मेहनत photo icon2/4

क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के लिए करते हैं बॉडी पर मेहनत

यदि आप खेल के मैदान में हैं, तो आपको ना सिर्फ दिमाग से बल्कि शरीर से भी चुस्त-दुरुस्त और फिट रखने की जरूरत होती है, ताकि आप फील्ड में फूर्ति और जोश के साथ दौड़-भाग कर सकें। दीपक (Deepak chahar Fitness in Hindi) भी इसलिए ही अपने फिटनेस के प्रति ज्यादा अलर्ट रहते हैं।  Also Read - साइनस की समस्या है तो रोज सुबह करें ये 5 योगासन, मिलेगा आराम

गेंदबाजी-बल्लेबाजी के साथ जबरदस्त बॉडी से भी दीवाना बनाते हैं क्रिकेटर दीपक चाहर, फिट बॉडी के लिए यूं करते हैं मेहनत photo icon3/4

दीपक ने बनाई है उम्दा ऐब्स (Deepak Chahar Fitness)

दीपक की बॉडी ऐसी है, जैसे कोई मॉडल हो। उनके चौड़े कंधे, चौड़ा सीना, बेहतरीन सिक्स पैक ऐब्स से वे कहर ढाते हैं। क्रिकेट के मैदान में आपको खूब तेज दौड़ना-भागना होता है, ऐसे में दीपक पैरों की एक्सरसाइज पर भी खूब फोकस करते हैं। वे पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए वर्कआउट के अलावा साइकलिंग भी करते हैं। आर्म्स की बात करें, तो वे इसे भी स्ट्रॉन्ग, ताकतवर बनाने के लिए मेहनत करते हैं, ताकि पूरी ताकत से गेंदबाजी कर सकें।

गेंदबाजी-बल्लेबाजी के साथ जबरदस्त बॉडी से भी दीवाना बनाते हैं क्रिकेटर दीपक चाहर, फिट बॉडी के लिए यूं करते हैं मेहनत photo icon4/4

दीपक करते हैं घंटों वर्कआउट (Deepak Chahar Workout)

जिम में दीपक चाहर घंटों वर्कआउट करते हैं। अब तक कई ऐसे क्रिकेटर्स हुए जिन्होंने अपनी फिटनेस से दूसरों को प्रेरित किया है। दीपक भी आज अपनी फिट बॉ़डी से युवाओं के लिए प्रेरणा बन कर उभर रहे हैं। आज उनकी तरह कई युवा बॉडी बनाना चाहते हैं। चाहर को पसंद है फुल बॉडी वर्कआउट। वह अपने कोर (Core) को मजबूती देने के लिए भी खूब मेहनत करते हैं। फिट रहने के लिए चाहर रोप एक्सरसाइज भी करते हैं। उन्हें कड़ी मेहनत करना काफी पसंद है। सख्त फिटनेस रूटीन को फॉलो करते हैं।  Also Read - सिगरेट पीने और तंबाकू खाने वाले लोगों में बढ़ता है इन 5 कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें निकोटीन की लत खतरनाक क्यों है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source