hamburger icon
A
Read in English

घंटों स्क्रीन देखने से गर्दन-कंधे दुखने लगे हैं? 10 मिनट निकालकर कर लें ये 5 आसान एक्सरसाइज

Kandhe Ka Dard Kaise Thik Kare: आज हम आपको 5 ऐसी आसान एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें रोज 10 मिनट तक करने से आप अपने कंधे और गर्दन दर्द को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 8, 2025, 11:30 AM

घंटों स्क्रीन देखने से गर्दन-कंधे दुखने लगे हैं? 10 मिनट निकालकर कर लें ये 5 आसान एक्सरसाइज photo icon1/6

गर्दन और कंधे का दर्द ठीक करने के लिए क्या करें (How To Cure Neck And Shoulder Pain)

Gardan Dard Ke Liye Exercise: अक्सर ऑफिस में काम करते या घर पर पढ़ाई करते समय हमारे कंधे और गर्दन दोनों ही बहुत दर्द करने लगते हैं। यहां तक कि कई लोग स्क्रीन देखते समय झुक कर काम करते हैं और फिर जब डॉक्टर से पास जाते हैं तो पता चलता है कि उन्हें सर्वाइकल है। ऐसे में फिर दवाइयां खाना और एक्सरसाइज करना शुरू हो जाता है। लेकिन गर्दन और कंधों के दर्द की समस्या को इतना बढ़ने ही क्यों दें? इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसी आसान एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें करने के लिए आपको बस 10 मिनट निकालने हैं। रोजाना के 10 मिनट की एक्सरसाइज आपके गर्दन और कंधे के दर्द को ठीक करने में बहुत मदद करेगी। इन्हें आप कहीं पर भी कर सकते हैं।

घंटों स्क्रीन देखने से गर्दन-कंधे दुखने लगे हैं? 10 मिनट निकालकर कर लें ये 5 आसान एक्सरसाइज photo icon2/6

गर्दन को घुमाएं (Round Neck Exercise)

गर्दन घुमाने का सीधा असर हमारे कंधों और गर्दन की अकड़न पर पड़ता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपनी कुर्सी पर ही पीठ सीधी करके बैठ जाएं। अब पहले क्लॉक वाइस अपनी गर्दन को घुमाएं। गर्दन घुमाते समय आपकी चिन चेस्ट पर लगनी चाहिए, कान कंधे की तरफ झुकने चाहिए और जब सिर पीछे की और घूमे तो अपर बैक पर टच होना चाहिए। इसी तरह धीरे-धीरे 3 बार क्लॉक वाइस और 3 बार एंटी क्लॉक वाइज सिर को गोल-गोल घुमाएं। Also Read - Shoulder Pain : कंधे में दर्द से छुटकारा दिलाए ये 8 योगासन

घंटों स्क्रीन देखने से गर्दन-कंधे दुखने लगे हैं? 10 मिनट निकालकर कर लें ये 5 आसान एक्सरसाइज photo icon3/6

कंधों को ऊपर-नीचे करें (shoulder Shrug Exercise)

कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए पीठ सीधी करके बैठ जाएं। अब अपने कंधों को ऊपर उठाएं, ध्यान रखें कि हाथ नहीं उठाने हैं बल कंधों को ऊपर करना है। इसके बाद उन्हें नीचे को छोड़ दें। इसी तरह से 10 बार करें और फिर आप खुद महसूस करेंगे कि कंधे का दर्द कम हो गया है।

घंटों स्क्रीन देखने से गर्दन-कंधे दुखने लगे हैं? 10 मिनट निकालकर कर लें ये 5 आसान एक्सरसाइज photo icon4/6

गोल-गोल घुमाएं कंधे (Shoulder Round Exercise)

अगर आपके कंधों में बहुत दर्द होने लगा है तो ये एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पीठ सीधी करके बैठ जाएं और जिस तरह आपने कंधों को ऊपर-नीचे करने वाला व्यायाम किया, उसी तरह कंधों को गोल-गोल घुमाएं। इस एक्सरसाइज को तेजी से करने के बजाए धीरे करें ताकि नसों को अच्छे से खिंचाव हो आपका पेन कम हो। Also Read - कंधे में दर्द से राहत दिलाए ये 7 एक्सरसाइज

घंटों स्क्रीन देखने से गर्दन-कंधे दुखने लगे हैं? 10 मिनट निकालकर कर लें ये 5 आसान एक्सरसाइज photo icon5/6

इयर टू शोल्डर (Ear To Shoulder)

कभी-कभी हमारे कंधे और गर्दन के साथ सिर के पीछे पीठ वाले हिस्से में भी दर्द होने लगता है। ऐसे में आर इयर टू शोल्डर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसमें आपको अपनी पीठ और गर्दन सीधी करके बैठना है। अब अपने सिर को राइट साइड वाले कंधे की ओर झुकाएं और उससे अपना काम टच करें। 15-20 सेकंड के लिए ऐसी ही रहें और फिर धीरे से सिर सीधा कर लें। इसी तरह लेफ्ट साइड भी करें। आप ऐसा 5 बार कर सकते हैं।

घंटों स्क्रीन देखने से गर्दन-कंधे दुखने लगे हैं? 10 मिनट निकालकर कर लें ये 5 आसान एक्सरसाइज photo icon6/6

बॉडी को करें रीलेक्स (Relax Your Exercise)

एक्सरसाइज करने के बाद आप अपनी बॉडी को ढीला छोड़ दें और रेस्ट करते हुए अपना दिमाग को शांत करें। सांस लें और अपनी सांसों को अंदर-बाहर जाते महसूस करें। इससे आपको आराम मिलेगा और सारी थकान दूर हो जाएगी। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - मानसून में गले में खराश और खांसी को कैसे ठीक करें?