कमर दर्द कैसे ठीक करें? 10 मिनट में इन एक्सरसाइज से मिलेगी राहत

Back pain relief remedies: आज हम आपको कमर और लोअर बैक पेन ठीक करने के लिए 3 बहुत ही असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जो सिर्फ 10 मिनट में आपका दर्द गायब कर देंगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 20, 2025, 1:00 PM

कमर दर्द कैसे ठीक करें? 10 मिनट में इन एक्सरसाइज से मिलेगी राहत photo icon1/6

कमर दर्द का आसान इलाज

Kamar Dard Kaise Thik Kare: आजकल बच्चे-बूढ़े-जवान, हर कोई कमर दर्द से परेशान है। किसी का कारण ज्यादा खेल-कूद है, किसी का उम्र तो कोई नौकरी के बोझ तले दब गया है। ऐसे में चंद मिनटों के लिए दर्द को कम करना हो तो बाम लगाया जा सकता है, लेकिन अगर पूरी तरह से आराम चाहिए तो एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि ऐसी कौन सी एक्सरसाइज है जो बैक पेन को ठीक कर सकती है और करने में भी आसान है, तो हमारा ये लेख खास आपके लिए है। आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसी असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें कुल मिलाकर कुछ 10 मिनट करने भर से ही आपको आराम मिल सकता है।

कमर दर्द कैसे ठीक करें? 10 मिनट में इन एक्सरसाइज से मिलेगी राहत photo icon2/6

पहले जानें हमारी कमर दर्द क्यों हो रहा है?

उम्र के हिसाब से हर किसी के कमर दर्द का अलग-अलग कारण हो सकता है। जैसे ऑफिस जाने वाला व्यक्ति सिटिंग पोस्चर खराब होने के कारण पेन होता है और बड़े-बुजुर्ग अपनी बढ़ती उम्र के चलते कमर दर्द से परेशान रहते हैं। इसके लिए हम सभी को अपने शरीर को एक्टिव रखने की जरूरत है और कुछ अन्य बातें भी हैं जिनका ध्यान रखा जाना जरूरी है। Also Read - 25 साल से ज्यादा उम्र के लोग कमर के निचले हिस्से में दर्द से ज्यादा क्यों पीड़ित हो रहे हैं?

कमर दर्द कैसे ठीक करें? 10 मिनट में इन एक्सरसाइज से मिलेगी राहत photo icon3/6

कमर दर्द हो तो इन बातों का रखें ध्यान (How To Cure Wrist Pain)

अगर आप लंबे समय से कमर दर्द से परेशान हैं तो अपने बैठने, खड़े होने और लेटने के तरीके पर ध्यान दें। इसके अलावा आपके कमर दर्द होने का कारण विटामिन डी की कमी भी हो सकता है। इसलिए अगर पोषक तत्वों की कमी से हो रहा है तो डॉक्टर से परामर्श लें। अन्यथा कुछ आम सी की जाने वाली एक्सरसाइज से इस बैक पेन को कम किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं वो कौन सी एक्सरसाइज हैं।

कमर दर्द कैसे ठीक करें? 10 मिनट में इन एक्सरसाइज से मिलेगी राहत photo icon4/6

सुबह उठकर बेड पर लेटे-लेटे करें भुजंगासन (Cobra Pose)

भुजंगासन हमारे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करता है, जिससे कमर सहित कंधों और गर्दन का दर्द भी कम हो सकता है। इसे करने के लिए आप पहले अपने पेट के बल लेट जाएं और हथेली को कंधों के बगल में पंजे फैला कर रख दें। अपने अपने शरीर का सारा भार हाथों में डालते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं और गहरी सांस लें। 15 सेकंड तक ऐसे ही रहें और फिर वापस लेट जाएं। ऐसा आप रोजाना 3 मिनट तक करें और आखिर में 20 सेकंड का गैप लें। Also Read - इन 8 आसान से एक्सरसाइज लोअर बैक पेन की समस्या को करें दूर

कमर दर्द कैसे ठीक करें? 10 मिनट में इन एक्सरसाइज से मिलेगी राहत photo icon5/6

कैट पोज एक्सरसाइज (cat Pose Exercise)

कमर और लोअर बैक पेन को ठीक करने के लिए कैट पोज एक्सरसाइज सबसे बेहतर है। इसमें रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और तनाव कम होता है जाता है। इसे करने के लिए आप घुटनों और हाथों के बल घोड़ा बन जाएं। आप जिस तरह बिल्ली अंगड़ाई लेती है उसी तरह अपनी सिर्फ अपनी पीठ को ऊंचा उठाते हुए बॉडी को स्ट्रेच करें। 15 सेकंड ऊपर रखने के बाद फिर सांस छोड़ते हुए अपनी पीठ को सीधा कर लें। इसी तरह 3 मिनट तक रोज करने से आपका कमर दर्द ठीक हो सकता है।

कमर दर्द कैसे ठीक करें? 10 मिनट में इन एक्सरसाइज से मिलेगी राहत photo icon6/6

शवासन (Shavasana)

शवासन बॉडी के लिए एक रिलेक्सिंग एक्सरसाइज होती है। इसमें शरीर के हर हिस्से को आराम देने के लिए पीठ के बल हाथ और पैरों को फैलाकर लेटा जाता है, शव की तरह। इसके बाद आंखें बंद करके मेडिटेशन किया जाता है। आपके ऐसा करने से कमर भी सीधी होती और दर्द भी कम होता है। Also Read - पीठ के निचले हिस्से में दर्द से परेशान हैं तो अपनाएं ये 6 असरदार घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source