1 दिन में कितना प्रोटीन खाना है जरूरी है?
आजकल फिटनेस, वेट लॉस और मसल बिल्डिंग की चर्चा के कारण खाने में प्रोटीन की मात्रा कितनी होनी चाहिए, इसकी चर्चा काफी होती है। लेकिन क्या आपको पता 1 दिन में कितना प्रोटीन खाना जरूरी है? इनामदार हॉस्पिटल पुणे की क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. श्रुति बताती हैं कि व्यक्ति के शरीर के हिसाब से उसकी रोजाना की प्रोटीन इनटेक की जरूरत तय की जाती है।