5 हर्बल ड्रिंक्स जो आपको मॉनसून में रखेंगे हेल्दी!

घर में बनाएं ये आयुर्वेदिक पेय और रखें अपने परिवार की सेहत का ध्यान।

Written by Editorial Team | Published : June 28, 2017 5:09 PM IST

1/6

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए हर्बल औषधि

अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं तो पूरे दिन में कम से कम 3 बार हर्बल चाय का सेवन करना चाहिए। पानी में आप अदरक डालकर रख दें और उस पानी को पिएं। अगर खांसी आ रही है तो काली मिर्च और हल्दी को शहद के साथ मिक्स करके थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खा सकते हैं। बुखार होने पर महासुदर्शन घन वटी का सेवन चिकित्सीय परामर्श के अनुसार कर सकते हैं। सिर दर्द में पुदीने की चाय पी सकते हैं इससे आपको राहत मिलेगी। ब्लोटिंग होने पर अजवाइन की चाय फायदेमंद हो सकती है।

2/6

Golden-milk Hindi

गोल्डन मिल्क: समान मात्रा में दूध और पानी एक साथ उबालें। हल्दी, जायफल, काली मिर्च पाउडर और केसर के 2-3 रेशे इसमें मिलाएं। इसे आधा होने तक उबालें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें गुड़ डालकर गर्मा-गर्म पीएं। स्वास्थ्य लाभ: मानसून डेंगू, मलेरिया और बुखार के साथ आता है। यह हर्बल पेय एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है, जो प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने, सूजन को कम करने और शरीर में प्रोटीन और पानी की कमी को पूरा करेगा। Also Read - अगर सोने से 2 घंटे पहले ही रख देंगे फोन, तो स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 4 चौंकाने वाले फायदे

3/6

Kadha Hindi

काढ़ा: काढ़ा / काश्य पाउडर बनाने के लिए 4: 2: 1 के अनुपात में भुना हुआ सूखा धनिया, जीरा और सौंफ़ और एक बड़े चम्मच काली मिर्च एक साथ मिलाएं। इन सूखे मसालों को अच्छी तरह पीसकर पाउडर बनाएं और किसी एयरटाइट डिब्बे में रखें। काढ़ा बनाने के लिए, एक गिलास पानी उबालें और एक चम्मच काढ़ा पाउडर और एक चम्मच गुड़ मिलाएं। छान लें और गर्म ही पीएं। स्वास्थ्य लाभ: यह एक आयुर्वेदिक पेय है जो सर्दी-ज़ुकाम की वजह से होनेवाली जकड़न और साइनस को साफ़ करने में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

4/6

Fennel-tea Hindi

सौंफ़ और अजवायन का काढ़ा: एक चम्मच सौंफ और अजवाइन (कैरम) के बीज उबलते पानी में डालें और इसे कुछ समय के लिए उबालें। आंच से उतारकर इसमें शहद मिलाएं। खाना खाने के बाद इसे गर्म ही पीएं। स्वास्थ्य लाभ: आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ़ के बीजों में 'अग्निक्रुत' गुण होते हैं- जो पाचन शक्ति सुधारते हैं। जबकि अजवायन इसेंशियल ऑइल, फाइटोकेमिकल्स और तांबा जैसे खनिज होते हैं, जो पेचिश या दस्त, पेट में संक्रमण और मिचली से राहत में मदद करते हैं, जो बरसात के मौसम में की आम होती हैं। Also Read - शराब पीने से बढ़ता है इन 6 बीमारियों का जोखिम, जानें यह शरीर को कैसे करता है धीरे-धीरे खोखला

5/6

Peppermint-tea Hindi

पेपरमिंट चाय: 2 कप पानी उबालकर 3-4 मिनट तक यूं ही रहने दें। 2-3 कप पानी किसी दूसरे बर्तन में गरम करें और पुदीने के पत्ते मसलकर इसमें डालें। अब पहले से उबाला गया पानी इसमें मिला दें और पीएं। स्वास्थ्य लाभ: यह आपके स्वास्थ्य को सुधारने का एक अच्छा तरीका है। यह पाचन में सुधार, सूजन-दर्द कम करने, शरीर और मन को आराम दिलाने का काम करता है। सांसों की बदबू कम करने, वेट लॉस में मदद और इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है।

6/6

Rose-Tea Hindi

गुलाब और शहद की चाय: पानी उबाल लें, गुलाब की कुछ पंखुड़ियां इसमें 5-6 सेकेंड के लिए रखें। गैस बंद करें, पानी का रंग गहर होने तक मिश्रण ऐसे ही रहने दें। छानें, शहद और पेय जोड़ें। स्वास्थ्य लाभ: यह इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह विटामिन सी का एक स्रोत है जो आपको विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाता है और बरसात के मौसम में होने वाले इंफेक्शन्स से बचाता है। यह ख़राब गले और डायरिया का इलाज भी करता है जो मानसून की आम बीमारिया हैं। Also Read - लिवर इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें, डाइट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें