डायबिटीज में इलायची की चाय पीने से होता है फायदा, इन तरीकों से भी डायबिटिक्स कर सकते हैं इलायची का सेवन

डायबिटीज डायट में ऐसी चीज़ों का समावेश होना चाहिए। जो, रक्त में ग्लूकोज़ के लेवल को कम करें। ऐसा ही एक मसाला है हरी इलायची। (Healthy Tea for Diabetics)

Written by Sadhna Tiwari | Published : February 18, 2021 5:43 PM IST

1/7

Healthy Tea For Diabetics

Healthy Tea for Diabetics : डायबिटीज के मरीज़ों में हाई ब्लड शुगर की स्थिति हमेशा बनी रहती है। हाई ब्लड शुगर शरीर और सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। कई स्टडीज में यह कहा गया है कि डायबिटीज में अनियंत्रित हाई ब्लड शुगर लेवल से शरीर के विभिन्न अंगों जैसे लीवर, किडनी और आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इसीलिए, डायबिटिक्स को अपनी लाइफस्टाइल और डायट की मदद से रक्त में ग्लूकोज़ का लेवल कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए। डायबिटीज डायट में ऐसी चीज़ों का समावेश होना चाहिए। जो, रक्त में ग्लूकोज़ के लेवल को कम करें। ऐसा ही एक मसाला है हरी इलायची।

2/7

Cardmom-health-benefits

क्या इलायची से कम होता है ब्लड शुगर लेवल? –विभिन्न स्टडीज में ऐसा कहा गया है कि इलायची में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीज़ों के लिए फायदेमंद हैं। ये तत्व रक्त में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। हरी इलायची या छोटी इलायची में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन कम करते हैं। डायबिटीज मैनेजमेंट में यह इस तरह के फूड्स मददगार साबित होते हैं। इसी तरह इलायची के एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। जिससे, मधुमेह या डायबिटीज के मरीज़ों को इंफेक्शन का खतरा कम होता है।  Also Read - लाल सेब या हरा सेब, जानें सेहत के लिए कौन सा सेब होता है ज्यादा फायदेमंद

3/7

Weight Loss In Diabetes

वेट लॉस-डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए डॉक्टर सबसे पहले सलाह देते हैं वजन कम करने की। क्योंकि, अधिक वजन या मोटापे से लोगों में डायबिटीज के लक्षण बढ़ जाते हैं और ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। कई वेट लॉस ड्रिंक्स में इलायची का पाउडर मिलाया जाता है। इसी तरह इलायची चबाने से भी वेट लॉस होता है। (Green Cardamom for Weight Loss)

4/7

डायबिटीज में पीएं हरी इलायची की चाय - आमतौर पर हरी इलायची के दाने और छिलके हमारी रोज़मर्रा की चाय में इस्तेमाल किए जाते हैं। आप भी अपने लिए हरी इलायची की चाय बनाकर पी सकते हैं। यही नहीं हरी इलायची स्पेशल मसाला चाय में भी इस्तेमाल की जाती है। आप मौसम और अपनी पसंद के हिसाब से अन्य मसालों के साथ हरी इलायची कूटकर अपनी चाय में मिला सकते हैं। Also Read - रूमेटॉइड अर्थराइटिस क्या होता है? जानें जोड़ों से जुड़ी इस बीमारी के लक्षण और इलाज

TRENDING NOW

5/7

Ginger-tea

इलायची वाली चाय की रेसिपी- किसी बर्तन में एक कप पानी डालें और इसे उबलने दें। जब पानी में उबाल आ जाए तो पानी में आधा चम्मच चाय पत्ती डालें। 8-10 मिनट इस पानी को उबलनें दें। फिर, इसमें थोड़ा-सा दूध मिलाएं। 2-3 मिनट और पकने दें। अब चाय को आंच से उतारें और तुरंत इसमें एक चम्मच गुड़ पाउडर मिलाएं। अब इसे छाने और गर्मागर्म पीएं।

6/7

Healthy Hot Drinks For Winters

सर्दी-ज़ुकाम होने पर साधारण कफ सिरप की जगह आप इलायची, काली मिर्च, अदरक, तुलसी और हरी चाय की पत्तियों को पानी के साथ उबलाकर काढ़ा तैयार कर सकते हैं। यह ना केवल सर्दी-ज़ुकाम जैसी मौसमी बीमारियां खत्म करता है बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी कम करता है। (Ways to consume Green Cardamom in Diabetes) Also Read - जबड़े में अचानक दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कैसे करें ठीक

7/7

Turmeric-milk Winter

रात में सोने से पहले लोग इलायची और हल्दी के साथ दूध उबालकर पीते हैं। यह भी एक अच्छा तरीका है जिससे डायबिटीज में इलायची के फायदे प्राप्त हो सकते हैं।