शुगर-फ्री मिठाइयां जो इस दिवाली खा सकते हैं आप!

ये सारे मीठे पकवान हेल्दी और पौष्टिक चीज़ों से बने हुए हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: October 13, 2017, 12:15 PM

शुगर-फ्री मिठाइयां जो इस दिवाली खा सकते हैं आप! photo icon1/5

दिवाली आते ही सब मिठाइयों पर टूट पड़ते हैं, लेकिन केवल दिवाली के नाम पर सेहत से खिलवाड़ करना ठीक नहीं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो डायबीटिज़ या ब्लड शुगर की वजह से मिठाइयां नहीं खा सकते। इंडियन रेसिपीज़ वेबसाइट बेटरबटर (BetterButter), से हमने चुनी ये 5 मिठाइयां। ये सारे मीठे पकवान हेल्दी और पौष्टिक चीज़ों से बने हुए हैं।

शुगर-फ्री मिठाइयां जो इस दिवाली खा सकते हैं आप! photo icon2/5

Date-and-Peanut-Ladoo Hindi

खजूर-मूंगफली के लड्डू: एक कप मूंगफली को किसी मोटे बर्तन या ओवेन (150 डिग्री से.) में भूनें और ठंडा होने दें। एक कप खजूर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। मूंगफली के दानों को छिलकर उसका महीन पावडर बनाएं। अब एक बर्तन में एक चम्मच घी और खजूर डालकर पकाना शुरु करें। जब खजूर नर्म हो जाए तो उसे चम्मच की मदद से मसल दें। अब मूंगफली पावडर मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें। थोड़ा ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को थोड़ा और मसलें ताकि लड्डू आसानी से बनाया जा सके। मनपसंद साइज के लड्डू बनाकर किसी एयरटाइट डिब्बे में रखें।  Also Read - चिया सीड्स क्यों है सुपरफूड? जानिए इसके फायदे, नुकसान और न्यूट्रिशन वैल्यू

शुगर-फ्री मिठाइयां जो इस दिवाली खा सकते हैं आप! photo icon3/5

Dates-and-Apple-Kheer Hindi

खजूर-सेब की खीर: एक गहरे पैन में दूध उबालें। उबाल आने पर 1/3 कप कटे हुए खजूर मिलाकर 7-8 मिनट तक पकाएं। फिर 8-10 काजू, किशमिश और बादाम डालकर 2-3 मिनट और पकाएं। इसे ठंडा होने दें। एक अलग बर्तन में घी गर्म करें और एक सेब (कद्दूकस किया हुआ) डालकर धीमी आंच पर 8-9 मिनट पकाएं। आंच से उतारकर अच्छी तरह ठंडा होने दें। अब इसे दूधवाले मिश्रण में मिलाकर 2-3 घंटों तक फ्रिज़ में रखें। ठंडा-ठंडा ही परोसें।

शुगर-फ्री मिठाइयां जो इस दिवाली खा सकते हैं आप! photo icon4/5

Eggless Dessert Hindi

एगलेस खजूर मिनी केक: गर्म दूध में 150ग्राम खजूर (गुठली के साथ) 30 मिनट तक भिगोकर रखें। जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें 70ग्राम ब्राउन शुगर मिलाएं और इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। पेस्ट को एक कटोरी में निकालकर इसमें 2 चम्मच दूध मिलाएं। वेनिला एसेंस की 2 बूंदों के साथ 1/4 कप तेल मिलाएं और अच्छी तरह से फेंटे। मिश्रण एक तरफ रखें। अब एक कप चावल का आटा और चम्मचभर बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे भी गीले मिश्रण में मिलाएं। किसी बड़े चम्मच की मदद से इस मिश्रण को इकट्ठा करें और पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर गरम करें। बेकिंग पैन/ मोल्ड में थोड़ा तेल फैलाएं। अब मिश्रण को इनमें भरें और अच्छी तरह पकाएं। इसे वायर रैक पर ठंडा होने दें। ग्लेज़ के लिए, दूध में 100 ग्राम व्हाइट चॉकलेट मिलाकर इसे धीमी आंच (डबल बॉयलर पद्धति से) पर गर्म करें और इसे पिघलने तक हिलाते रहें। ठंडे केक पर गर्म ग्लेज़ पलटें।  Also Read - पाचन को कमजोर कर सकती हैं ये 3 खराब आदतें, तुरंत छोड़ें वरना हो सकती हैं कई समस्याएं

शुगर-फ्री मिठाइयां जो इस दिवाली खा सकते हैं आप! photo icon5/5

Oatmeal-1 Bar Hindi

ओट,डेट-नट्स बार: 1 कप मिलेजुले मेवे काट लें और एक तरफ रखें। एक पैकेट खजूर को 1 मिनट तक मिक्सी में पीसें। मिश्रण का एक गोला बनाकर रख लें। एक नॉन-स्टिक पैन में 1/2 कप ओट्स भूने। एक बड़े कटोरे में ओट, कटे हुए मेवे और खजूर डाले और एक तरफ रख दें। एक छोटे सॉस पैन में, कम आंच पर 1/4 कप अगावे सिरप (agave syrup) और 1/4 कप पीनट बटर गरम करें। अब इसमें ओट्स वाला मिश्रण मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें और एल्युमीनियम फॉइल पर इस मिश्रण को पलटें। इसे थोड़ा फैलाएं और इसे दूसरी फॉइल से कवर करें, और 25 -30 मिनट के लिए फ्रीज में रखें। सेट हो जाने के बाद बाहर निकालें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source