इस बार गर्मियों में ट्राई करें आम की ये 3 टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

गर्मियों में आपने मैंगो शेक तो खूब पिया होगा, इस बार मैंगो की कुछ अलग मजेदार डिश भी ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : April 24, 2017, 2:00 PM

इस बार गर्मियों में ट्राई करें आम की ये 3 टेस्टी और हेल्दी रेसिपी photo icon1/4

The-Mango-tree-healthy Savoury I1

आम का सीजन शुरू हो गया है। फलों का राजा आम जितना टेस्टी होता है उतने ही इसके स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं। आम एक ऐसा फल है जिसे आप कई तरीके से अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। राजधानी रेस्टोरेंट में शेफ जोधराम चौधरी आपको आम की विभिन्न रेसिपी बता रहे हैं।

इस बार गर्मियों में ट्राई करें आम की ये 3 टेस्टी और हेल्दी रेसिपी photo icon2/4

Fajeto-Khandani-Rajdhani-healthy Savoury Indian Recipes Using Mangoes

फजेटो गुजराती मैंगो करी- एक कटोरे में आधा कप आम का गूदा, तीन चम्मच बेसन, हल्दी और नमक डालकर मिक्स करें। तीन कप छाछ डालें। एक पैन में जीरा, कड़ी पत्ते, हरी मिर्च और सॉट डालकर फ्राई करें। इसमें आम का मिश्रण डालें। फिर गुड़ डालें और मिक्स करें। पानी डालें और उबाल आने दें। उबाल आने के बाद चावल के साथ परोसें। Also Read - लंबे समय से हार्मोन बैलेंस नहीं है तो थायराइड रोगों का खतरा कैसे बढ़ जाता है?

इस बार गर्मियों में ट्राई करें आम की ये 3 टेस्टी और हेल्दी रेसिपी photo icon3/4

Malabari-Mango-Kadhi-Khandani-Rajdhani Healthy Savoury Indian Recipes Using Mangoes

मालाबारी मैंगो कढ़ी- आधे कप पानी में कटा हुआ आम पकाएं। आधा कप नारियल, जीरा, प्याज, हल्दी और नमक का पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को आम में मिला लें और चार मिनट तक पकाएं। इसके बाद दही डालें। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मेथी के बीज, लाल मिर्च और करी पत्ते डालें। इसे दूसरे मिश्रण में मिक्स करें। नमक डालकर सर्व करें।

इस बार गर्मियों में ट्राई करें आम की ये 3 टेस्टी और हेल्दी रेसिपी photo icon4/4

Mango-Kofta-Pulao-Khandani-Rajdhani-healthy Savoury Indian Recipes Using Mangoes

मैंगा कोफ्ता पुलाव- कोफ्ते के लिए 1 कप पनीर, 1 कप कटा आम, 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर, 1 चुटकी बेसन, 1 चुटकी इलाइची पाउडर का 1 चुटकी काजू मिलाकर राउंड बॉल बनाएं। इन्हें फ्राई करें। चावल, जीरा, करी पत्ते, लौंग, दालचीनी, नमक और साटेट डालकर पुलाव बना लें। कोफ्ते में केवड़ा जल और गुलाब जल डालकर सर्व करें।  Also Read - दिनभर AC में रहने वाले लोगों में ज्यादा रहता है इन 5 बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए जरूरी कदम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source