Apple In Hindi
एक कहावत मशहूर है कि रोज़ाना एक सेब खाने से आपको ज़िन्दगी भर डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह फल बड़ों और बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आपका बच्चा 6 महीने का हो गया है और अब आप उसे कुछ खिलाना चाहते हैं तो सेब से बेहतर कुछ भी नहीं। हालांकि आप उसे सीधे तौर पर सेब नहीं खिला सकते, तो उसकी प्यूरी या नीचे बतायी हुई किसी रेसिपी के रुप में खिला सकते हैं। जानते हैं सेब से आपके बेबी के लिए कौन कौन सी डिश बन सकती है।