hamburger icon
A
Read in English

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कैसे रखते हैं खुद को फिट और एक्टिव ! जानें उनका फिटनेस प्लान और डायट!

आज है प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: September 17, 2018, 4:22 PM

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कैसे रखते हैं खुद को फिट और एक्टिव ! जानें उनका फिटनेस प्लान और डायट! photo icon1/5

Narendra-Modi

भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 68 वें जन्मदिन मनाते हैं। मोदी 2014 में सत्ता में आने के बाद देश भर में कई स्वास्थ्य और फिटनेस अभियानों की शुरुआत की। जब बात आती है आहार, व्यायाम और नींद की तो मोदी इन मामलों में अनुशासन का पालन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के निजी डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि किस तरह, प्रधान मंत्री मोदी अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं। उनके अनुशासन का ही नतीजा है कि उन्हें सेहत से जुड़ी बड़ी परेशानियां नहीं होती। आइए जानते हैं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की दिनचर्या और उनका फिटनेस शेड्यूल है:

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कैसे रखते हैं खुद को फिट और एक्टिव ! जानें उनका फिटनेस प्लान और डायट! photo icon2/5

Narendra-modi-diet

हाल ही में, एक फिटनेस चैलेंज के तहत, प्रधान मंत्री मोदी को भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने चैलेंज किया। नरेंद्र मोदी ने इसके बाद सुबह–सवेरे व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में पीएम मोदी को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करते देखा जा सकता है। उन्होंने विभिन्न योग आसनों और सेहत के लिए उनके फायदों के बारे में भी व्यापक रूप से ट्वीट भी किए हैं। Also Read - नर्वस सिस्टम कमजोर होने के वे 4 लक्षण, जिन्हें लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कैसे रखते हैं खुद को फिट और एक्टिव ! जानें उनका फिटनेस प्लान और डायट! photo icon3/5

Narendra-modi Health

पीएम मोदी के नाश्ते में आमतौर पर ताज़े फल और गुजराती पद्धति से बनायी गयी चीज़ें खाते हैं। सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर (जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर पीएम मोदी के साथ थे) के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सादा और शुद्ध शाकाहारी भोजन भोजन खाते हैं । प्रधान मंत्री मोदी ने इंटरव्यूज़ में खुद कहा है कि उन्हें खाने-पीने का बहुत शौक कभी नहीं था और इसीलिए उनका भोजन सादा ही रहता है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कैसे रखते हैं खुद को फिट और एक्टिव ! जानें उनका फिटनेस प्लान और डायट! photo icon4/5

Modi YOGA

ऐसा बताया जाता है कि प्रधान मंत्री मोदी सुबह 5 बजे उठते हैं। वह एक कप चाय पीते हैं। फिर योग, प्राणायाम और ध्यान करने के लिए कुछ समय समर्पित करते हैं। योग के लिए उनका प्यार इस बात से भी साफ समझा जा सकता है कि उन्होंने 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय दिवस योग के तौर पर मनाने का प्रस्ताव रखा। अब पूरी दुनिया में 21 जून योग दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्हें योग दिवस को लोकप्रिय बनाने के लिए व्यापक रूप से श्रेय दिया गया है।  Also Read - महिला और पुरुष दोनों में थी दिक्कत फिर भी आयुर्वेद की मदद से दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कैसे रखते हैं खुद को फिट और एक्टिव ! जानें उनका फिटनेस प्लान और डायट! photo icon5/5

PM Modi India

एक समाचार पत्र के साथ एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बताया कि चूंकि उनका शेड्यूल काफी व्यस्त है इसीलिए वह दिन के केवल 4 -6 घंटे सोते हैं। लेकिन पीएम मोदी इस बात की कोशिश करते हैं कि वो जब सुबह सोकर उठें तो 'सकारात्मक ऊर्जा' के साथ उठें।