hamburger icon
A
Read in English

4 हरी सब्ज़ियां जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हैं बेस्ट

ये मौसमी हरी सब्ज़ियां फोलेट, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स से हैं भरपूर।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: November 15, 2018, 4:56 PM

4 हरी सब्ज़ियां जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हैं बेस्ट photo icon1/5

Pregnancy Diet Tip

प्रेगनेंसी में हेल्दी चीज़ें बच्चे के अच्छे विकास में मदद करती हैं। अब चूंकि सर्दियों का मौसम शुरु हो गया है तो इस मौसम में बाज़ार में कई अच्छी और मौसमी सब्ज़ियां और हर्ब्स आदि उपलब्ध रहते हैं। यहां हम लिख रहे हैं ऐसी ही 4 हेल्दी और हरी सब्ज़ियों के बारे में जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फायदे मंद साबित हो सकती हैं।

4 हरी सब्ज़ियां जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हैं बेस्ट photo icon2/5

Spinach For Pregnancy

पालक एक ऐसी सब्ज़ी है जो सभी के लिए फायदेमंद है। प्रेगनेंसी में आपको अपने भोजन में पालक को स्थान देना चाहिए। पालक फोलेट और विटामिन बी2 का बहुत अच्छा स्रोत हैं , जो आपके बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।  Also Read - क्या अगरबत्ती के धुंए से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है? जानिए क्या कहती है रिसर्च और डॉक्टर की राय

4 हरी सब्ज़ियां जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हैं बेस्ट photo icon3/5

Fenugreek For Pregnancy

मेथी प्रेगनेंसी के दौरान बहुत लाभदायक साबित होती है। मेथी से फोलेट जैसे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं जो बच्चे के मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है। मेथी की हरी पत्तियां सर्दियों में अच्छी क्वालिटी और सस्ते दामों पर उपलब्ध होती हैं। आप इनके परांठे, थेपले या साग बनाकर खा सकती हैं।

4 हरी सब्ज़ियां जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हैं बेस्ट photo icon4/5

Peas For Pregnancy

हरी मटर के दानों से ठंड के मौसम में कई ज़ायकेदार चीज़ें तैयार की जाती हैं। इस मौसम में आप हरी मटर के परांठे, सलाद, सब्ज़ी, टिक्की और करी खा सकती हैं। हरी मटर विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फाइबर और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं। गर्भ में बच्चे के विकास के लिए यह सब आवश्यक है। Also Read - मानसून में प्रेग्नेंट महिलाओं को किन-किन बीमारियों का रहता है खतरा? जानें कैसे रहें सुरक्षित

4 हरी सब्ज़ियां जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हैं बेस्ट photo icon5/5

Broccoli For Pregnancy

ब्रोकोली- कैल्शियम और फोलेट के लिए इसे अपनी डायट में शामिल करें। इसके अलावा फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, आयरन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी ब्रोकोली में अच्छी मात्रा में होते हैं और इसीलिए यह एक सुपर-फूड माना जाता है।