वर्कआउट करते हुए लग गयी है चोट,तेजी से रिकवर करने के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स

कुछ ऐसे फू़ड्स के बारे में पढ़ें यहां जो चोट लगने के बाद तेजी से रिकवर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें कौन-से फू़ड्स हैं ये।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: November 21, 2022, 4:43 PM

वर्कआउट करते हुए लग गयी है चोट,तेजी से रिकवर करने के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स photo icon1/5

फास्ट रिकवरी के लिए खाएं ये फू़ड्स

Foods for fast recovery post injury: वर्कआउट करने से हेल्दी, फिट और एनर्जेटिक रहने में मदद होती है। लेकिन, कई बार एक्सरसाइज करते समय लोगों को चोट लग जाती है और इस चोट से उबरने में काफी समय भी लग सकता है। हालांकि, सही मात्रा में न्यूट्रिएंट्स का सेवन करने और पर्याप्त आराम करने से तेजी से रिकवर करने में सहायता हो सकती है। साथ ही साथ एक्सपर्ट्स द्वारा ऐसे फूड्स के सेवन की भी सलाह दी जाती है जो रिकवरी की गति को बढ़ा देते हैं। इस गैलरी में आप पढ़ सकेगे कुछ ऐसे ही फू़ड्स के बारे में जो चोट लगने के बाद तेजी से रिकवर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें कौन-से फू़ड्स हैं ये। (Foods for fast recovery post injury in Hindi.)

वर्कआउट करते हुए लग गयी है चोट,तेजी से रिकवर करने के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स photo icon2/5

बादाम ( Almonds)

बादाम में विटामिन ई पाया जाता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और यह मसल्स से जुड़ी समस्याओं से भी आराम दिलाता है। कुछ स्टडीज के अनुसार बादाम ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करता है जॉगिंग या दौड़ते समय लगने वाले चोट और डैमेज से आराम भी दिलाता है।  Also Read - प्रेगनेंसी के दौरान बीपी बढ़ना क्यों खतरनाक है? ऐसे में क्या करना चाहिए?

वर्कआउट करते हुए लग गयी है चोट,तेजी से रिकवर करने के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स photo icon3/5

अंडे ( Eggs)

प्रोटीन का अच्छा सोर्स होने के कारण मांसपेशियों को चोट के बाद होने वाले डैमेज को भी तेजी से रिकवर करने में यह मदद करता है। साथ ही इसमें आयरन पाया जाता है जो हेल्दी ब्लड सेल्स की मात्रा संतुलित करने का काम करता है।

वर्कआउट करते हुए लग गयी है चोट,तेजी से रिकवर करने के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स photo icon4/5

साबुत अनाज

एक्सरसाइज करने और एथलिट्स के लिए साबुत अनाज का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है क्योंकि उन्हें अतिरिक्त मात्रा में कार्ब्स की जरूरत पड़ती है। साबुत अनाज या होल ग्रेन में कार्ब्स के साथ-साथ जिंक, पोटैशियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो रिकवरी में मदद कर सकते हैं।  Also Read - मालवीय नगर अग्निकांड में आग से ज्यादा धुआं बना मौत की वजह, धुएं में फंसने पर सबसे पहले क्या करें?

वर्कआउट करते हुए लग गयी है चोट,तेजी से रिकवर करने के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स photo icon5/5

लो फैट दूध

कुछ स्टडीज में ऐसा देखा गया है कि प्रोटीन के साथ कार्ब्स का सेवन करने से मसल्स टिश्यूज को रिकवरी में मदद होती है और इससे ग्लाइकोजेन का स्तर भी बढ़ता है। इन स्टडीज में पाया गया है कि स्किम्ड मिल्क या लो-फैट वाले दूध के साथ कार्ब्स का सेवन करने से रिकवरी सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source