Advertisement

सर्दियों में आंखों की देखभाल करने के 5 आसान उपाय

सर्दियों में हेयर और स्किन की तरह आंखों की देखभाल भी है जरूरी!

Written By Editorial Team
Updated : January 5, 2017 3:26 PM IST

winter-eye-care eye care tips for winters everyone must know about

सर्दियों में हेयर और स्किन की तरह आंखों की देखभाल भी बहुत जरूरी है। ओर्बिस इंटरनेशल में काउंट्री हेड डॉक्टर राहुल अली आपको कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं, जिनके जरिए आप सर्दियों में अपनी आंखों की सही तरह देखभाल कर सकते हैं।

glasses eye care tips for winters everyone must know about

चश्मा लगाएं- सर्दियों में घर से बाहर निकलते समय, खासकर सर्द हवाओं के चलने पर आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। इससे आपकी आंखें ठंडी हवा से सुरक्षित रहती हैं।

humidifier eye care tips for winters everyone must know about

ह्यूमिडिफायर- इस उपकरण से हवा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे ना केवल आपकी स्किन हेल्दी रहती है बल्कि हवा के कारण आंखों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होता है।

Advertisement

Carrot-soup eye care tips for winters everyone must know about

हाइड्रेटेड रहें- बेशक सर्दियों में पानी पीने का मन नहीं करता है। इसलिए भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। दिनभर पानी पीते रहें और सूप भी बेहतर विकल्प है। तरल पदार्थों से आंखों को ड्राई होने से बचाया जा सकता है।

omega-3-fats eye care tips for winters everyone must know about

ओमेगा- 3 फैटी एसिड की मात्रा बढ़ाएं- सर्दियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड का अधिक सेवन करें। इससे आंसू के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है और लुब्रिकेंट बढ़ता है जिससे आंखें ड्राई होने से बचती हैं।

Eye-drops eye care tips for winters everyone must know about

अगर आप ड्राई आई से पीड़ित हैं तो आपको डॉक्टर द्वारा निर्धारित आई ड्रॉप ही यूज करनी चाहिए। इसके अलावा आंखों में खुजली या लाल होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।