hamburger icon
A
Read in English

अपने बगीचे के इन 5 फूलों से बनाएं बढ़िया चाय !

आपको ताज़गी से भर देंगी ये हर्बल टी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 18, 2018, 2:10 PM

अपने बगीचे के इन 5 फूलों से बनाएं बढ़िया चाय ! photo icon1/6

Herbal-tea1 Hindi

फूल कवियों की प्रेरणा बनते हैं और अपनी खुशबू से हमारी ज़िंदगी को बेहतर बनाते हैं। रोमांटिक कामों में फूलों की मदद लेने के अलावा इन्हें हमारी सेहत को बेहतर बनाने के लिए भी किया जाता है, जैसे डिप्रेशन को कम करने और रिलैक्स महसूस करने के लिए। तो वहीं कैमोमाइल, इंग्लिश डेज़ी और लाइलैक(lilacs) जैसे फूल विटामिन, मिनरल, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जिन्हें खाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। गुलाब जल का भारतीय मिठाइयों और शर्बत में इस्तेमाल सदियों से हो रहा है। इन बेमिसाल फूलों से कैसे घर में बेहतरीन और रिफ्रेशिंग चाय बनती है, यही बता रहे हैं हम इस गैलरी में।

अपने बगीचे के इन 5 फूलों से बनाएं बढ़िया चाय ! photo icon2/6

Rose-Tea Hindi

गुलाब: गुलाब के कुछ नाजुक पंखुडियां गर्म पानी में थोड़ी देर के लिए छोड़ें। एक चम्मच शहद मिलाकर इस उम्दा चाय को पीएं। 2005 की एक स्टडी के मुताबिक, डिस्मेनरीअ (dysmenorrhea) जैसी महिलाओं की बीमारियों में गुलाब की चाय एक अच्छा नुस्खा साबित होती है। [1] Also Read - कोरियन ग्लास स्किन नहीं, हेल्दी स्किन पर दें ध्यान, एक्सपर्ट के बताए रूटीन से मिलेगा कमाल का निखार

अपने बगीचे के इन 5 फूलों से बनाएं बढ़िया चाय ! photo icon3/6

Jasime-tea Hindi

जैस्मीन: मोगरा या चमेली अपनी प्यारी सुगंध के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन फूलों से बने सुगंधित तेल ई-कोली के खिलाफ एंटीबायोटिक की तरह काम करते है? जी हां, इसीलिए गर्म पानी में कुछ पंखुड़ियां या चमेली के पूरे फूलों को मिलाएं और यह चाय धीरे-धीरे पीएं।[2]

अपने बगीचे के इन 5 फूलों से बनाएं बढ़िया चाय ! photo icon4/6

Marigold Hindi

गेंदा: कैलेंडुला या मैरीगोल्ड के नाम से जाना जानेवाला गेंदा एक चटक नारंगी रंग का फूल है, जिसका भारत में बहुत धार्मिक महत्व है। गेंदे के फूल से बनी चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इन फूलों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और ये ट्यूमर को रोकने और साइटोटॉक्सिक (cytotoxic) प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। [3] Also Read - क्या दिल्ली की खराब हवा बच्चों के दिमाग को भी नुकसान पहुंचा सकती है? एक्सपर्ट से जानिए

अपने बगीचे के इन 5 फूलों से बनाएं बढ़िया चाय ! photo icon5/6

Tulsi Hindi

तुलसी: अपने धार्मिक और चिकित्सीय लाभों के चलते ज्यादातर भारतीय घरों में तुलसी का पौधा होता ही है। दिन में तुलसी के फूलों की एक कप चाय पीने से पर्यावरण और प्रदूषण की वजह से होनेवाले रासायनिक तनाव के खिलाफ आपके सेल्स को सुरक्षा मिल सकती है।[4]

अपने बगीचे के इन 5 फूलों से बनाएं बढ़िया चाय ! photo icon6/6

Flower-tea-1 Hindi

हिबिस्कुस: जपाकुसुम या गुड़हल या हिबिस्कुस (Hibuscus), यह फूल भी भारतीय परिवारों का जाना पहचाना है। अगर आपके घर में किसी को डायबीटिज़ या ब्लड प्रेशर है, तो हिबिस्कस का पौधा ज़रूरी लगाएं। हिबिस्कुस फूलों की चटक -लाल पंखुड़ियों में एंटीबायटीक और एंटीहायपरटेंसिव गुण होते हैं। [5] Also Read - दूषित खाने से हर साल 86 करोड़ लोग बीमार, 15 लाख की मौत, बच्चों पर सबसे ज्यादा खतरा