Potatto For Sexy Waist
कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि आलू खाने से वजन बढ़ता है। वजन कम करने वाले लोग भी अक्सर आलू को अपनी डायट से बाहर कर देते हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि आलू वजन कम करने के लिए बेहतर विकल्प है। चलिए जानते हैं कैसे।

कम कैलोरी- आलू में कम कैलोरी होती है। 10 ग्राम उबले आलू में केवल 10 कैलोरी होती है। यानि 100 ग्राम आलू खाने से ना केवल आपका पेट भरता है बल्कि आपको सिर्फ 100 कैलोरी ही मिलती है।
कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट ज्यादा- आलू कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है जिस वजह से शुगर धीमी गति से जारी होता है। यानि आलू खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आपकी भूख की लालसा कम हो जाती है।
पोषक तत्वों से भरपूर- 100 ग्राम आलू से 1.6 ग्राम प्रोटीन, सिर्फ 0.1 ग्राम वसा और 0.4 फाइबर मिलता है। ये विटामिन सी, आयरन और पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत है। इसमें सोडियम कम होता है। हाइपरटेंशन से पीड़ित जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए ये बेहतर विकल्प है।
स्वादिष्ट और पकाना भी आसान- ये स्वादिष्ट होता है और अन्य सब्जियों की तुलना में इसे पकाना भी आसान है। अगर आप वजन करना चाहते हैं, तो इसे फ्राई या चिप्स के रूप में नहीं बल्कि उबालकर खाएं।