वर्कआउट के बाद सिरदर्द के लिए जिम्मेदार 5 कारण - Causes Of Headache After Exercise
अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो अक्सर एक्सपर्ट आपको वर्कआउट करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि वर्कआउट करना आपको सिरदर्द भी दे सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। हम में से ज्यादातर लोग एक अच्छे वर्कआउट सेशन के बाद सिरदर्द का अनुभव करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो लंबे समय तक पसीना बहाने के बाद सिरदर्द होना असामान्य नहीं है। वर्कआउट के बाद लोग अक्सर अपने सिर के एक तरफ दर्द महसूस करते हैं या कार्डियो सेशन के बाद तेज सिरदर्द का अनुभव करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है? विशेषज्ञों की मानें तो इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं!
