Exercising after COVID-19: कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को कब, कैसे, कितनी देर करना चाहिए वर्कआउट, जानें कुछ जरूरी टिप्स

कुछ मरीजों में पोस्ट कोविड रिकवरी के बाद भी मांसपेशियों में दर्द, थकान की शिकायत रहती है। यदि आप अपनी फिटनेस को लेकर चिंतित हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आप वर्कआउट कब से कर सकते हैं? वर्कआउट सेशन (Exercising after COVID-19 recovery) घर पर शुरू करने के लिए जानें कब, कैसे और कितना वर्कआउट करना आपकी सेहत के लिए सही होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: May 18, 2021, 9:01 AM

Exercising after COVID-19: कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को कब, कैसे, कितनी देर करना चाहिए वर्कआउट, जानें कुछ जरूरी टिप्स photo icon1/6

कोरोना रिकवर मरीज कब करें वर्कआउट की शुरुआत?

Post-Corona Recovery & Workout in Hindi: कोरोनावायरस (Coronavirus) से ठीक होने के बाद सबसे ज्यादा लोगों में थकान, मांशपेशियों में दर्द नजर आ रहा है। हालांकि, कोरोना के लक्षण ठीक होने के बाद चले जाते हैं, बावजूद इसके अधिकतर लोगों में रिकवरी के बाद भी बहुत ज्यादा आलस, थकान, कमजोरी, मांशपेशियों में दर्द की समस्या नजर आ रही है। ऐसे में अधिकतर लोग प्रतिदिन एक्सरसाइज या फिर अन्य कोई एक्टिविटीज को सही ढंग (Trying to workout after COVID) से नहीं कर पाते हैं। कुछ मरीजों में पोस्ट कोविड रिकवरी के बाद मांसपेशियों में इतनी दर्द की शिकायत रहती है कि वे शरीरिक एक्टिविटीज करने में खुद को असमर्थ पाते हैं। यदि आप अपनी फिटनेस, वजन को लेकर चिंतित हैं, तो यह भी मन में ख्याल आ रहा होगा कि आप कोरोना से उबरने के बाद वर्कआउट कब कर सकते हैं। आप कोरोना से ठीक हो चुके हैं, तो आप अपना वर्कआउट सेशन (Exercising after COVID-19 recovery) घर पर शुरू कर सकते हैं। लेकिन कब, कैसे और कितना वर्कआउट (Exercising after COVID-19) करना आपकी सेहत के लिए सही होगा, यह जान लेना बहुत जरूरी है।

Exercising after COVID-19: कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को कब, कैसे, कितनी देर करना चाहिए वर्कआउट, जानें कुछ जरूरी टिप्स photo icon2/6

कोरोना से ठीक होने के बाद कब करें वर्कआउट? (Exercising After COVID-19)

यदि आप कोरोना से रिकवर हो चुके हैं और चाहते हैं अपने शरीर की ताकत, स्टैमिना को दोबारा पाना, तो एक्सरसाइज या वर्कआउट करें, लेकिन जल्दबाजी ना मचाएं। चूंकि, कोरोना शरीर को कमजोर बना देता है, इसलिए फिटनेस सेशन की शुरुआत किसी फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही शुरू करें। शुरुआत में हल्की और धीमी एक्सरसाइज करें। शरीर को थकाने वाले हेवी वर्कआउट करने से बचें।  Also Read - बीड़ी और सिगरेट हेल्थ के लिए दोनों में से क्या ज्यादा हानिकारक है?

Exercising after COVID-19: कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को कब, कैसे, कितनी देर करना चाहिए वर्कआउट, जानें कुछ जरूरी टिप्स photo icon3/6

कैसा हो कोविड रिकवर पेशेंट का वर्कआउट रूटीन?

यदि आपको 20-25 दिन हो गए हैं और आपको अधिक कमजोरी महसूस नहीं होती है, तो आप घर के हल्के-फुल्के काम कर सकते हैं। हां, खुद को स्ट्रेश में ना डालें। एक्सरसाइज, वर्कआउट, योग करना चाहते हैं, तो शुरुआत के दो-तीन दिन डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, प्राणायाम का अभ्यास करें। आप 15-30 मिनट के लिए एक दिन गैप करके घर में ही ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं। इंटेंस वर्कआउट की शुरुआत कोरोना से ठीक होने के एक से डेढ़ महीने के बाद ही करें। आप चाहें तो पुश-अप्स और मांसपेशियों को मजबूती देने वाले एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Exercising after COVID-19: कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को कब, कैसे, कितनी देर करना चाहिए वर्कआउट, जानें कुछ जरूरी टिप्स photo icon4/6

एसिम्पटोमेटिक मरीज कब करें वर्कआउट की शुरुआत

जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नजर नहीं आते फिर भी वे पॉजिटिव होते हैं, उन्हें ब्रिस्क वॉक से शुरुआत करनी चाहिए। प्रतिदिन या एक दिन के अंतराल पर आप 20 मिनट ब्रिस्क वॉक करें। इस मांसपेशियों में धीरे-धीरे ताकत बढ़ेगी। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज, वर्कआउट करें। खुद को थका कर वर्कआउट ना करें। Also Read - Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी Aaradhya को फोन व सोशल मीडिया से दूर कैसे रखा, पेरेंटिंग के ये 3 तरीके आप भी सीखें

Exercising after COVID-19: कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को कब, कैसे, कितनी देर करना चाहिए वर्कआउट, जानें कुछ जरूरी टिप्स photo icon5/6

इम्यूनिटी को मजबूत करना भी है जरूरी

जो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं, उन्हें भी इम्यूनिटी को मजबूत करने के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि इस खतरनाक वायरस से लड़ते हुए शरीर की इम्यून पावर कमजोर हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स, ड्रिंक्स आदि का सेवन अधिक मात्रा में करें। भाप लें, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। ये दोनों ही चीजें इम्यूनिटी को दोबारा से बढ़ाती हैं।

Exercising after COVID-19: कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को कब, कैसे, कितनी देर करना चाहिए वर्कआउट, जानें कुछ जरूरी टिप्स photo icon6/6

पानी पीते रहना है जरूरी

कोरोना से ठीक होने के बाद भी पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना जरूरी है। इसके लिए प्रतिदिन आप 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे ज्यादा भी पिएंगे तो शरीर हाइड्रेट रहेगा। एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही वर्कआउट का चयन करें। अधिक एक्सरसाइज करने से बचें वरना शरीर बुरी तरह से थक जाएगा।  Also Read - डायरिया के खिलाफ बड़ी जीत, भारत में दस्त के कारण होने वाली मौत के मामलों में भारी गिरावट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source